फिल्म से लीक हुआ इंटीमेट सीन, डरकर 4 दिन घर में हुईं लॉक... Radhika Apte ने याद किया डरावना किस्सा
Radhika Apte एक बार इंटीमेट सीन लीक होने की वजह से इतना डर गई थीं कि चार दिनों तक घर ...और पढ़ें

इंटीमेट सीन लीक के बाद डर गई थीं एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लस्ट स्टोरीज 3 (Lust Stories 3) में नजर आ रहीं एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने इंटीमेट सीन्स लीक होने से जुड़ा एक डरावना किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह हर वक्त डरी हुई रहती थीं कि कौन उनके घर के बाहर आ जाए।
दरअसल, राधिका आप्टे की एक फिल्म से उनका एक इंटीमेट सीन का क्लिप लीक हो गया था। इसके बाद उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उनके वॉचमैन-ड्राइवर के पास वीडियो पहुंच गया था। वह डर रही थीं कि कहीं लोग ओफेंड न हो जाए।
घर से नहीं निकल रही थीं एक्ट्रेस
राधिका आप्टे ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में इंटीमेट सीन के क्लिप लीक होने के बाद का डरावना किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा, "जब मेरा किया हुआ एक इंटीमेट सीन लीक हो गया तो मैं सचमुच चार दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल पाई। दिक्कत यह है कि यह मामला बहुत जल्दी आपके घर तक पहुंच सकता है। आपके घर की घंटी बज सकती है और कोई व्यक्ति नाराज होकर आपके घर के बाहर खड़ा हो सकता है। इसलिए, यह इतना आसान नहीं है।"

ड्राइवर बार-बार देख रहा था वीडियो
राधिका आप्टे ने कहा कि उनके वॉचमैन ने उनका वीडियो देख लिया था। यहां तक कि उनकी स्टाइलिस्ट के ड्राइवर ने भी वीडियो देखी थी। उन्होंने इस बारे में कहा, "यह कहीं ज्यादा मुश्किल है। मुझे याद है कि मेरी स्टाइलिस्ट ने मुझे बताया था कि उसका ड्राइवर बार-बार उस क्लिप को देख रहा था और उससे पूछ रहा था, 'क्या आप उनके घर जा रही हो?' मेरे वॉचमैन ने भी उसे देखा था। ऐसी चीजें होने लगीं और उनसे निपटना बहुत मुश्किल हो गया।"

डर गई थीं राधिका आप्टे
राधिका आप्टे ने बताया, "मैंने अपने ड्राइवर और स्पॉट दादा को फोन किया और उनसे कहा, 'एक क्लिप लीक हो गई है। क्या आपने उसे देखा है? क्योंकि अगर नहीं देखा है, तो मैं आपको भेजती हूं। उसे देख लीजिए। अगर आपको इससे कोई दिक्कत नहीं है, तो आपको मुझे प्रोटेक्ट करना होगा। वरना, मेरे साथ काम मत कीजिए। ये रही आपकी सैलरी। आप जा सकते हैं।'
और उन दोनों ने कहा, 'हम आपका ध्यान रखेंगे।' मैं सच में बहुत डरी हुई थी क्योंकि उस समय मैं एक अपार्टमेंट में अकेली रहती थी। यह बहुत मुश्किल स्थिति थी।"
यह भी पढ़ें- 33 साल की एक्ट्रेस को आया था शाह रुख खान का मिस्ड कॉल, बाद में 1 घंटे तक की थी बात
यह भी पढ़ें- 'पैसों की जरूरत थी, मैं सेट पर अकेली...', Radhika Apte ने खोला साउथ फिल्म इंडस्ट्री का राज
