Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर लता मंगेशकर ने किया नमन

    लता मंगेशकर ने महान संगीतकार मदन मोहन को जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी।

    By Rahul soniEdited By: Updated: Mon, 25 Jun 2018 07:47 PM (IST)
    छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर लता मंगेशकर ने किया नमन

    रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। भारतरत्न और स्वर कोकिला के नाम से प्रसिद्ध फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदवी स्वराज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज को महाराज्याभिषेक दिवस की शुभकामनायें देते हुए उनका वंदन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बारे में बताते हुए लता मंगेशकर ने लिखा है, 'नमस्कार, महाराष्ट्र के भाग्य विधाता, गो-ब्राम्हण प्रतिपालक, हिंदवी स्वराज्य संस्थापक श्री छत्रपति शिवजी महाराज का आज राज्याभिषेक दिवस है। मैं महाराज के चरणों में करोड़ों बार नमन करती हूं।' इसके बाद उन्होंने उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर द्वारा संगीत दिए एक गाने को भी एम्बेड किया है, जो कि उनकी आवाज में ही है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने तिथि के अनुसार आज से 344 वर्ष पहले हिंदूपदपादशाही की स्थापना करते हुए राज्याभिषेक करवाया था। गौरतलब है कि जब शिवजी महाराज ऐसा कर रहे थे, तब महाराष्ट्र और देश के कुछ अन्य भागों को छोड़कर पुरे अखंड भारत पर मुग़ल बादशाह औरंगजेब का कब्जा था। लेकिन महाराज ने उसकी हुकूमत को चुनौती देते हुए हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की थी और खुद का राज्याभिषेक करवाया था। इसके चलते आगे चलकर बाजीराव बल्लाड के नेतृत्व में मराठाओं ने उनका भगवा ध्वज दिल्ली तक लहरा दिया था।

    यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर को उनकी पहली फिल्म में नहीं मिली थी फीस, पर किसी को दिया गिफ्ट इसके साथ

    आपको बता दें कि, लता मंगेशकर ने महान संगीतकार मदन मोहन को जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी। मदन मोहन को श्रद्धांजलि देते हुए लता मंगेशकर ने लिखा, 'आज महान संगीतकार मदन मोहन जी की जयंती है। जैसा उनका संगीत था वैसे ही उनका व्यक्तित्व सुरीला था। मदन भैया को और उनके संगीत को अभिवादन करती हूं।' मदन मोहन के सुपरहिट गीतों में लग जा गले के फिर, मैं तेरी नजर का सुरूर हूं, तेरी आखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है, जैसे प्रसिद्ध शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Gold Trailer: अक्षय कुमार के जरिये देखिए भारतीय हॉकी के गर्व की कहानी