विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्यार की तड़प जगाता है Lata Mangeshkar का 43 साल पुराना गाना, Hema Malini की फिल्म का ये मुजरा गीत है सदाबहार

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:21 PM (IST)

हेमा मालिनी की 43 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर फिल्म में लता मंगेशकर ने एक ऐसा कालजयी मुजरा गीत गाया था, जो पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। 

लता मंगेशकर की आवाज में कालजयी बना मुजरा गीत/ फोटो- यूट्यूब

लता मंगेशकर की आवाज में कालजयी बना मुजरा गीत/ फोटो- यूट्यूब

HighLights

  1. लता मंगेशकर की आवाज में मुजरा गीत हुआ वायरल

  2. हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म का है कालजयी गीत

  3. प्यार और विरह पर कैफी आजमी के लिखे लिरिक्स

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रेट्रो गानों की बात जब होती है तो सबसे पहले दिमाग में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के सदाबहार गीत ही आते हैं। उनके गाने आए दिन सोशल मीडिया और रील्स पर छाए रहते हैं। हाल ही में सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर की आवाज में गाया एक मुजरा गीत काफी वायरल हो गया है, जो हेमा मालिनी की मूवी के क्लासिकल गीतों में से एक है।

43 साल पहले रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म का ये मुजरा गीत अपने जादुई बोल से आज भी सच्चे आशिको के दिलों में प्रेम और विरह की गहरी तड़प को जगा देता है। कौन सा है कालजयी मुजरा गीत जो इंटरनेट पर हो रहा है जबरदस्त ट्रेंड,चलिए बताते हैं।

इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है गाना

हेमा मालिनी की फिल्म के जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है। जिस पर अब तक हजारों रील्स और शॉर्ट वीडियो बन चुकी हैं। लता मंगेशकर ( Lata Mangeshkar) के मंत्रमुग्ध कर देने वाले इस गाने के लिरिक्स हैं 'जलता है बदन'। 1983 में रिलीज पीरियड बायोग्राफिकल फिल्म 'रजिया सुल्तान' में ये गीत एक दरबारी मुजरे की सिचुएशन पर फिल्माया गया है।

हेमा मालिनी (Hema Malini) की फिल्म का ये क्लासिक गाना 'जलता है बदन' अपने दर्द भरे बोल और खय्याम के जादुई संगीत के लिए जाना जाता है। इस गाने के लिरिक्स कैफी आजमी ने लिखे थे। गाने में वीणा, कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही और डांसर आरती गुप्ता नजर आईं।

Screenshot 2026-11-25 181739

लक्ष्मीकांत प्यारे लाल से नाराज होकर खय्याम को दिया था गाना

लता मंगेशकर की आवाज में गाए कल्ट क्लासिक गीत का म्यूजिक पहले कमाल अमरोही लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से कंपोज करवाना चाहते थे। दोनों ने इसके म्यूजिक पर काम करना शुरू भी कर दिया था। हालांकि, एक बार जब कमाल अमरोही गाने की धुन में बदलाव करवाने के लिए लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के ऑफिस में पहुंचे तो उन्हें काफी इंतजार करवाया गया।

कमाल अमरोही को अपने से जूनियर संगीतकार की ये हरकत अपमानजनक लगी और उन्होंने रजिया सुल्तान के गानों के कंपोजिशन से उन्हें अलग कर दिया। इसके बाद वह खय्याम साहब से मिले और उन्हें गानों का संगीत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। कमाल अमरोही का ये फैसला फायदे का सौदा बना, क्योंकि जलता है बदन और ऐ दिल ए नादान दोनों ही गाने कालजयी गीत बने।

यह भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 73 साल पुराना गाना, 5 साल की सरोज खान ने रोते-रोते किया था डांस; छोटी सी बात से दुखी था मन

यह भी पढ़ें- 'युवाओं का एंथम' था आशा भोसले का यह बैन गाना, पहले लता और उषा को हुआ था ऑफर; देव आनंद ने ऐसे बदली कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।