विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लता मंगेशकर का 73 साल पुराना गाना, 5 साल की सरोज खान ने रोते-रोते किया था डांस; छोटी सी बात से दुखी था मन

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:09 PM (IST)

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने 1953 की फिल्म 'आगोश' में 5 साल की उम्र में लता मंगेशकर के गाने पर रोते हुए डांस किया था।

लता मंगेशकर ने गाया था वायरल गाना

लता मंगेशकर ने गाया था वायरल गाना

HighLights

  1. सरोज खान ने कभी नहीं ली डांस की कोई ट्रेनिंग

  2. मैडम साधना और पी.एल. संतोषी उनके गुरु रहे

  3. 5 साल की उम्र में 'आगोश' फिल्म में किया डांस

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सरोज खान (Saroj Khan) की गिनती भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर कोरियोग्राफर्स में होती है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे किसी ट्रेनिंग के उन्होंने डांस सीखा और अपने सफर के दौरान उन्हें इंडस्ट्री के लोगों से काफी मदद मिली।

सरोज खान ने किसे बताया अपना गुरु?

अभिनेत्री किरण जुनेजा के साथ बातचीत के दौरान, सरोज खान ने बताया कि उनका कभी कोई पारंपरिक डांस गुरु नहीं रहा और न ही उन्होंने कभी डांस की कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली। हालांकि, उन्होंने मैडम साधना को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही उन्हें सही रास्ता दिखाया था, जबकि पी. एल. संतोषी ने उन्हें कंपोजिशन और फिल्म निर्माण में इसके महत्व को समझने में मदद की।

WhatsApp Image 2026-11-23 at 12.01.41 PM

फोटो एआई की मदद से तैयार की गई है

साधना 1960 और 1970 के दशक की शुरुआत में हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं। कहा जाता है कि उस दौर में वह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं।

इस पर बात करते हुए सरोज खान ने कहा था, 'मैं कभी झूठ नहीं बोलूंगी। मैंने कभी किसी से डांस नहीं सीखा। मेरा कोई गुरु नहीं है। मेरी गुरु मेरी परछाईं है, जिसने मुझे रास्ता दिखाया । मैडम साधना, जो अब हमारे बीच नहीं रहीं और मुझे 'कंपोजिशन' के बारे में राजकुमार संतोषी के पिता पीएल संतोषी ने सिखाया। वे फिल्म की जान हैं। उन्होंने ही मुझे सिखाया।'

राधा बनकर किया था डांस

इस दौरान सरोज खान ने एक और किस्सा याद किया जोकि साल 1953 में आई फिल्म आगोस से जुड़ा है। इस गाने में जो राधा कृष्ण की जोड़ी नजर आ रही है वो सरोज खान और बेबी नाज हैं। इस पर बात करते हुए सरोज खान ने कहा,'मुझे कुछ नहीं पता था, मैं डांस करती थी, तो एक फिल्म में उन्हें राधा-कृष्ण चाहिए थे। मुझे याद है, मुझे राधा बनाया गया था।'

'मेरी कॉस्ट्यूम अच्छी नहीं थी, इसलिए मैं रोने लगी और नाज, बेबी नाज जो एक बड़ी कलाकार थीं और मुझसे उम्र में बड़ी भी थीं, हम दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे, उन्हें कृष्ण बनाया गया क्योंकि उन्हें डांस करना नहीं आता था। मुझे याद है कि मैं रोते हुए वह डांस कर रही थी, क्योंकि मेरी कॉस्ट्यूम अच्छी नहीं थी। लेकिन हमने वह गाना किया।'

लता मंगेशकर ने गाया था गाना

फिल्म में इस गाने का नाम बांसुरिया काहे बजाई है। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने महज 5 साल की उम्र में इसमें एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में इस गाने पर नृत्य किया था। इसे लता मंगेशकर और सुधा मल्होत्रा ने गाया है, जबकि इसका संगीत रोशन ने दिया है। गाने के बोल शैलेंद्र ने लिखे थे।

यह भी पढ़ें- 'युवाओं का एंथम' था आशा भोसले का यह बैन गाना, पहले लता और उषा को हुआ था ऑफर; देव आनंद ने ऐसे बदली कहानी

यह भी पढ़ें- 35 साल पुराना राजस्थान की मिट्टी से निकला गीत, लता मंगेशकर ने दी आवाज; श्रीदेवी की वजह से हुआ अमर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।