'स्विमसूट' के चलते रेडियो पर बैन हुआ Lata Mangeshkar का गाना, एक क्लर्क की गलती ने किया था बड़ा ब्लंडर!
लता मंगेशकर का 1960 की फिल्म 'दिल अपना और प्रीत पराई' का गाना कई विवादों के कारण रेडियो पर बैन कर दिया गया था।
-1794807564257_m.webp)
रेडियो पर बैन हो गया था लता मंगेशकर का सुपरहिट गाना
HighLights
लता मंगेशकर का गाना रेडियो पर बैन हुआ
स्विमसूट पहनने के कारण गाने को 'बोल्ड' माना गया
क्लर्क की गलती से हुआ था पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपने फिल्मी करियर में कई आइकॉनिक गाने दिए हैं। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में कुल 30,000 से अधिक गाने गाए। लता दीदी का गाया हर गीत पॉपुलर हुआ और इससे जुड़े किस्सों को भी उतनी ही लोकप्रियता मिली।
आज आपको ऐसे ही एक गीत के बारे में बताएंगे जिसके आपने सुनने पर एंजॉय तो किया होगा लेकिन उसके पीछे की दिलचस्प कहानी जानकर आप चौंक जाएंगे। हम बात कर रहे हैं लता मंगेशकर के उस 66 साल पुराने गीत की जिसे रिलीज के बाद रेडियो पर बैन कर दिया गया था।
66 साल पहले रिलीज हुआ था गाना
यह किस्सा 1960 की फिल्म 'दिल अपना और प्रीत पराई' (Dil Apna Aur Preet Parai) के गाने 'शीशा-ए-दिल इतना ना उछालो' (Sheesha E Dil Itna Na Uchhalo) से जुड़ा है, जिसे लता मंगेशकर ने गाया था। इससे जुड़े दो विवाद हैं जिस पर हम आज गौर करेंगे।
-1794808143722.webp)
पहले आता है स्विमसूट पहनने को लेकर जुड़ा विवाद। दरअसल इस गाने समुद्र किनारे फिल्माया गया था जिसमें साइड डांसर्स स्विमसूट पहने हुए नजर आ रही है जोकि उस दौर के हिसाब से बोल्ड आउटफिट माना जाता था। इस कारण विवाद खड़ा हो गया और इस पर रोक लगाने की बात आई।
क्लर्क ने लेबल चिपकाने में की गलती
उस समय के सेंसर बोर्ड और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के अधिकारियों को बेहद 'बोल्ड' और अश्लील लगे। इसी वजह से रेडियो पर इस गाने को बैन करने का फैसला लिया गया। असली चूक इस आदेश के लागू होने के बाद ऑल इंडिया रेडियो के क्लर्क से हुई।
बता दें कि उस जमाने में ग्रामोफोन के 78 RPM रिकॉर्ड चलते थे, जिसके दोनों तरफ (Side A और Side B) एक-एक गाना रिकॉर्ड होता था। एक ही रिकॉर्ड के एक तरफ विवादित गाना 'शीशा-ए-दिल इतना ना उछालो' था और दूसरी तरफ इसी फिल्म का बेहद संजीदा और मशहूर गाना 'अजीब दास्तां है ये' रिकॉर्ड था।
अब हुआ ये कि नियम के तहत रेडियो पर बैन किए गए गाने के हिस्से पर 'Not Approved' (अस्वीकृत) का लेबल लगाना था ताकि रेडियो जॉकी (अनाउंसर) गलती से उसे न बजा दें। क्लर्क ने हड़बड़ी या गलतफहमी में 'शीशा-ए-दिल' के बजाय रिकॉर्ड की दूसरी तरफ यानी 'अजीब दास्तां है ये' वाले हिस्से पर बैन का लेबल चिपका दिया।
इस गाने का संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया था और हसरत जयपुरी ने बोल लिखे थे। लेकिन क्लर्स की इस गलती से एक खूबसूरत गाना सालों से ऑडियंस से दूर रहा जबकि विवादित गाना बजता रहा पॉपुलैरिटी मिलती रही।
यह भी पढ़ें- माधुरी से रोमांस कर रहे थे Salman Khan तभी टूट गया बेड... सच्ची घटना से प्रेरित था 'हम आपके हैं कौन' का ये सीन
यह भी पढ़ें- प्यार में वफादारी सिखाता है Mumtaz का ये कल्ट क्लासिक सॉन्ग, 53 साल बाद भी लता मंगेशकर की आवाज में है अमर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।