सच्ची घटना से इंस्पायर्ड था 'हम आपके हैं कौन' का बेड टूटने वाला सीन, सूरज बड़जात्या का खुलासा
सूरज बड़जात्या ने कपिल शर्मा शो पर खुलासा किया कि फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का मशहूर बेड टूटने वाला सीन एक सच्ची घटना से प्रेरित था।
-1794801844863_m.webp)
सूरज बड़जात्या ने खोला सालों पुराना राज
HighLights
सूरज बड़जात्या ने 'हम आपके हैं कौन' का राज खोला
बेड टूटने वाला सीन सच्ची घटना से प्रेरित था
13 साल की उम्र में एक शादी में देखा था वाकया
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साल 1994 में रिलीज हुई सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' (Hum Aapke Hain Kaun) को आज भी क्लासिक, टाइमलेस फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी खूब पॉपुलर हुए और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
अब हाल ही में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो पर सूरज बड़जात्या ने मूवी के एक चर्चित सीन को लेकर चौंकाने वाला और मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में दिखाया गया बेड टूटने वाला सीन रियल लाइफ घटना से प्रेरित था।
शो में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने उनसे सलमान खान और माधुरी दीक्षित वाले उस यादगार सीन के बारे में पूछा था।
उस समय 13 साल के थे सूरज बड़जात्या
इस सीन में सलमान और माधुरी के किरदार चप्पलें चुराते हैं और एक-दूसरे के पीछे भागते हैं। इस मस्ती-मजाक के दौरान वे दोनों एक बिस्तर पर गिर जाते हैं, जो उनके वजन से टूट जाता है। इस सीन के आइडिया के बारे में बताते हुए बड़जात्या ने खुलासा किया कि इसकी प्रेरणा उन्हें मुंबई में हुई एक शादी से मिली जब वो 13 साल के थे।
-1794802229125.webp)
फिल्म निर्माता ने बताया कि शादी के जश्न के दौरान, एक लड़की ने उनके चचेरे भाई को मारा, जिसके बाद वह उसके पीछे भागा। लेकिन, यह पीछा करना तब एक अप्रत्याशित मोड़ पर खत्म हुआ, जब वे दोनों एक बिस्तर पर जा गिरे। यह घटना उनके दिमाग में बस गई और आखिरकार 'हम आपके हैं कौन..!' के स्क्रीनप्ले का हिस्सा बन गई।
सूरज बड़जात्या को नहीं आता कभी गुस्सा?
इस दौरान अर्चना पूरन सिंह ने बड़जात्या के शांत और संयमित स्वभाव का भी जिक्र किया। जब उनसे पूछा गया कि क्या निर्देशक को कभी गुस्सा आता है, तो वहां मौजूद अन्य हस्तियों ने कहा कि उन्हें शायद ही कभी गुस्सा आता है। हालांकि, बरजात्या ने मुस्कुराते हुए थोड़ा अलग जवाब दिया और कहा कि अभिषेक और करीना के पास उनके गुस्से को लेकर शायद कुछ और किस्से हों।
-1794802244422.webp)
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने आज तक किसी से सबसे कठोर बात क्या कही है, तो उन्होंने मजाक में कहा कि अर्चना को सलमान खान से पूछना चाहिए कि उन्होंने उन्हें कितनी बार डांटा है। 1994 में रिलीज हुई 'हम आपके हैं कौन एक पारिवारिक मूवी थी जिसे काफी पसंद किया गया। ये बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय पारिवारिक मनोरंजक फिल्मों में से एक बन गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।