Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kylie Jenner ने बिकिनी पहन सोशल मीडिया पर लगाई आग, कर्वी फिगर में दिए किलर पोज

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 01:28 PM (IST)

    हॉलीवुड की जानी मानी हस्ती काइली जेनर इस समय अपने बोल्ड फोटोज से सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। उन्होंने हाल ही में बिकिनी और स्विमसूट पहन कर कई तस्वीरें शेयर की है जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रही हैं। इन फोटोज में वह पूल के अंदर खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

    Hero Image
    बिजनेस वुमन काइली जेनर (Photo Credit : Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काइली जेनर (Kylie Jenner) हॉलीवुड का एक जाना-माना नाम है। वह फैशन मॉडल होने के साथ-साथ एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं। इसके साथ ही काइली अपनी बोल्डनेस की वजह से भी सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वहां अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर तहलका मचा देती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब हाल ही में एक बार फिर काइली ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी और मोनोकिनी में कई फोटोज शेयर की हैं, जिसने यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। यह फोटो देखने के बाद उनके फैंस पोस्ट कमेंट कर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Kim-Kylie Jenner और Khloe, कार्दशियन बहनों में से जानिए किसकी पॉपुलैरिटी छूती है आसमान?

    बिकिनी पहन काइली ने लगाई आग

    वैसे तो अक्सर ये बिजनेसवुमेन अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर आग लगा देती है, लेकिन हाल ही में उन्होंने जो फोटोज शेयर की हैं वो देख कर फैंस लट्टू हो गए हैं। एक फोटो में काइली ग्रे कलर की मोनोकिनी पहन पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

    Photo Credit: Kylie Jenner/Instagram

    वहीं, दूसरे पोस्ट में उन्होंने ब्लू कलर की बिकिनी पहने हुए तस्वीरें शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो पूल के अंदर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इन बोल्ड फोटोज में काइली की मदमस्त अदाएं लोगों को दीवाना बना रही हैं। कुछ फोटोज में वह अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं।

    Photo Credit: Kylie Jenner/Instagram

    लोगों ने दिया अपना रिएक्शन

    काइली के सोशल मीडिया पोस्ट पर उनके फैंस रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई उन्हें स्टनिंग बता रहा है, तो कोई उनके लुक को देख कर अपने होश गवा बैठा है।

    Photo Credit: Kylie Jenner/Instagram

    फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने इस बार बोल्डनेस की हदें पार कर दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ब्यूटीफूल। वहीं, दूसरे ने लिखा कि हॉट। वहीं, अन्य लोग भी रिएक्ट कर उनके बोल्डनेस की तारीफ कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: कभी Kylie Jenner के हुस्न के दीवाने थे दिलजीत, अब जिक्र छिड़ा तो बोले- 'इन चीजों से बहुत ऊपर उठ चुका हूं'