विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

28 साल पहले उदित से Kumar Sanu ने छीना ये गीत, रिकॉर्डिंग के बाद किया रिप्लेस; रोमांटिक गाने ने रचा था इतिहास

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:49 AM (GMT+05:30)

कुमार सानू और उदित नारायण दोनों ही 90s के मशहूर सिंगर्स हैं। हालांकि, 28 साल पहले एक ऐसा समय था ...और पढ़ें

उदित नारायण से छीना गया था सदी का सबसे रोमांटिक गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम

उदित नारायण से छीना गया था सदी का सबसे रोमांटिक गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. उदित नारायण गाने वाले थे 90s का सबसे रोमांटिक गाना

  2. रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद रिप्लेस कर कुमार सानू को दिया गीत

  3. 28 साल से रोमांटिक गाने पर झूम रहे हैं युवा लोग

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कभी फीस के कारण तो कभी टाइमिंग की वजह से,बॉलीवुड सितारों को अक्सर हमने फिल्मों में रिप्लेस होते हुए देखा है, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई सबसे बेस्ट सिंगर को बिना किसी ड्रामे के रिप्लेस कर सकता है। नहीं ना, लेकिन ऐसा हुआ है।

90 के दशक के मशहूर सिंगर उदित नारायण को एक गाने से पूरी रिकॉर्डिंग खत्म करने के बाद रिप्लेस किया गया था। वो भी किसी और से नहीं, बल्कि उन्हीं के करीब दोस्त कुमार सानू (Kumar Sanu) को दे दिया गया। कौन सा है वो गाना जो बना सदी का सबसे रोमांटिक गीत, चलिए बताते हैं।

कुमार सानू से पहले उदित नारायण को मिला था गाना

जिस कल्ट क्लासिक गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1998 में रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' का है, जिसका निर्देशन करण जौहर ने किया था। मूवी के वैसे तो सभी गाने हिट हुए थे, लेकिन समर कैंप में फिल्माए रोमांटिक गाने 'लड़की बड़ी अंजानी है' (Ladki Badi Anjani Hai song) ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई।

उस दौर में हर लड़के ने अपनी सबसे प्यारी दोस्त के लिए ये गाना गाया। लेकिन शायद आपको ये नहीं पता होगा कि लड़की बड़ी अंजानी है सॉन्ग कुमार सानू से पहले उदित नारायण (Udit Narayana Songs) के हाथ आया था, लेकिन बाद में कंपोजर ने उनसे छीनकर ये गीत कुमार सानू (Kumar Sanu Songs) को दे दिया।

Screenshot 2026-11-14 114526

रिकॉर्डिंग के बाद उदित नारायण से छीना था गीत

उदित नारायण ने खुद एक रियलिटी शो में कुछ-कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) के इस गाने से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि वह म्यूजिक कंपोजर जतिन-ललित के साथ मिलकर रोमांटिक ट्रैक रिकॉर्ड कर चुके थे। उन्होंने कंपोजर से आग्रह किया कि वह अपने कॉन्सर्ट से लौटकर इसमें थोड़ा इंप्रोवाइज करेंगे, लेकिन जब वह लौटकर आए तो जतिन-ललित ने उन्हें बताया कि ये गाना कोई और रिकॉर्ड कर चुका है।

कुमार सानू के साथ लड़की बड़ी अंजानी है गाने में 90 के दशक की मशहूर सिंगर अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने काजोल के लिए आवाज दी थी। इस गाने के लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे थे। आज 28 साल बाद भी शाह रुख खान और काजोल पर फिल्माए गए गीत का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।

यह भी पढ़ें- 33 साल पहले आया आमिर-जूही का 'चटपटा' गीत, Kumar Sanu और अलका ने दी आवाज; 90's की लड़कियों का है फेवरेट

यह भी पढ़ें- कुपवाड़ा में गूंजा कुमार सानू का जादू, कश्मीर गॉट टैलेंट की शाम बनी यादगार; घाटी की प्रतिभाओं को मिली राष्ट्रीय पहचान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।