विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

33 साल पहले आया आमिर-जूही का 'चटपटा' गीत, Kumar Sanu और अलका ने दी आवाज; 90's की लड़कियों का है फेवरेट

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:04 PM (IST)

अलका याग्निक और कुमार सानू का एक गाना आज भी सबका फेवरेट है। गाने में आमिर खान और जूही चावला नजर आए थे।

आमिर-जूही का चटपटा गीत आज भी सुपरहिट

आमिर-जूही का चटपटा गीत आज भी सुपरहिट

HighLights

  1. 90 के दशक का वो यादगार गाना

  2. अलका याग्निक और कुमार सानू ने दी आवाज

  3. आमिर खान और जूही चावला पर फिल्माया गया सदाबहार गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कुछ गाने तो ऐसे बने हैं, जो हर गली-नुक्कड़, दुकानों और चौराहों पर खूब बजे हैं और यहां तक कि आज भी खूब बजते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खूब हिट हुआ और आज भी सुपरहिट है। इस गाने को अलका याग्निक ने गाकर और भी इसे यादगार बना दिया है।

कौन सा है वह गीत?

दरअसल जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह गाना साल 1993 में आई फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' (Hum Hain Rahi Pyar Ke) में सुनाई दिया। इस गाने का नाम है 'घूंघट की आड़ से' (Ghoonghat Ki Aad Se)। जी हां, ये गाना कितना पॉपुलर है, ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। इस गाने की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि इसे आपने कहीं ना कहीं जरूर सुना होगा। बसों-ट्रैक्टरों और ऑटो रिक्शा से लेकर गांव-कस्बों में भी ये सुनाई दिया।

Afj

इस गाने में जूही चावला और आमिर खान नजर आए थे। गाने को अलका याग्निक (Alka Yagnik) और कुमार सानू (Kumar Sanu) ने अपनी मखमली आवाज से सजाया था। वहीं इस गाने का संगीत 90 के दशक की सुपरहिट संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने तैयार किया था। वहीं गाने को गीतकार समीर ने लिखा था।

जूही-आमिर की कैमिस्ट्री रही कमाल

इस गाने में जूही चावला और आमिर खान की कैमिस्ट्री बड़ी कमाल की रही। वैसे भी उस दौर में आमिर-जूही को जोड़ी कई फिल्मों में दिखी थी। शाह रुख के बाद जूही की जोड़ी अगर किसी के साथ पसंद की गई तो वह आमिर खान ही थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। हम हैं राही प्यार के फिल्म के इस गाने में भी दोनों की सादगी देखते ही बनी।

Juhi s

फिल्म के कई गाने हिट रहे थे। हम हैं राही प्यार के बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। कम बजट में बनी इस पारिवारिक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार कमाई की थी और 1993 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल रही थी।

बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म का स्क्रीनप्ले खुद आमिर खान ने लिखा और यह उनके करियर की पहली फिल्म थी जिसमें वे स्क्रीनराइटर के तौर पर जुड़े थे।  

आमिर-जूही की इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में इन दोनों के अलावा दिलीप ताहिल और नवनीत निशां समेत कई स्टार्स दिखे थे।फिल्म की सफलता के बाद इसका रीमेक तमिल और मलयालम में भी बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय की फ्लॉप फिल्म का वो गाना, जिस पर 23 साल से झूम रहा है Gen-Z; Alka की आवाज में रेडियो पर हुआ हिट

यह भी पढ़ें- एक ही दिन में शूट हुए थे गोविंदा-रवीना के 2 गाने, Udit-Alka ने दी थी आवाज; लोग शादी मेंं खूब करते हैं नागिन डांस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।