विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक ही दिन में शूट हुए थे गोविंदा-रवीना के 2 गाने, Udit-Alka ने दी थी आवाज; लोग शादी मेंं खूब करते हैं नागिन डांस

Published: Sat, 07 Nov 2026 05:58 PM (GMT+05:30)

रवीना टंडन और गोविंदा के 90 के दशक में दो ऐसे सुपरहिट गाने आए थे, जिसकी शूटिंग सितारों ने एक ...और पढ़ें

गोविंदा-रवीना ने एक दिन में शूट किए थे दो हिट ट्रैक / Photo- Instagram

गोविंदा-रवीना ने एक दिन में शूट किए थे दो हिट ट्रैक / Photo- Instagram

HighLights

  1. गोविंदा-रवीना के दो गाने एक ही दिन में शूट हुए

  2. उदित नारायण, अल्का याग्निक ने गाए दोनों गाने

  3. 90 के दशक के दो सबसे सुपरहिट गाने

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। गोविंदा 90 के दौर के वो हीरो हैं, जिनकी जोड़ी करिश्मा से लेकर ट्विंकल और रानी से लेकर रवीना तक के साथ खूब जमीं। खास तौर पर रवीना टंडन के साथ तो उन्होंने दूल्हे राजा, अनारी नंबर 1, सैंडविच, परदेसी बाबू जैसी फिल्मों में काम किया। जिसमें से सभी लगभग सुपरहिट रहीं।

इनके गाने भी लोगों ने खूब पसंद किए। लेकिन क्या आपको पता है कि रवीना और गोविंदा के शादियों में सबसे ज्यादा बजने वाले दो सुपरहिट गानों की शूटिंग एक ही दिन में हुई थी। इतना ही नहीं, उन दोनों के दो अलग गाने को सेम सिंगर्स ने ही गाया था, जो आगे चलकर बहुत बड़े हिट बने। कौन से थे वो दो गाने, जिस पर शादियों में लोट-लोटकर आज भी लोग कर रहे हैं नागिन डांस, चलिए बताते हैं।

एक ही दिन में रवीना-गोविंदा ने की दो गानों की शूटिंग

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि रवीना टंडन और गोविंदा दोनों ही 90 के दौर के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक हैं। ऐसे में उनके पास प्रोजेक्ट की कोई कमी नहीं थी। आईएमडीबी की रिपोर्ट्स की मानें तो रवीना टंडन और गोविंदा ने 1998 में जिन दो गानों की शूटिंग साथ में की थी, वह दूल्हे राजा और छोटे मियां और बड़े मियां फिल्म के गाने हैं।

उनका दूल्हे राजा का गाना 'अंखियों से गोली मारे' और बड़े मिया छोटे मियां का गाना 'किसी डिस्कों में जाए' एक ही दिन पर शूट किया था। किसी डिस्कों में जाए गाने का संगीत जहां विजू शाह ने दिया था, तो वहीं इसके बोल समीर ने लिखे थे। इसके अलावा अंखियों से गोली मारे गाने के लिरिक्स तो समीर ने लिखे थे, लेकिन इसका कंपोजिशन आनंद-मिलिंद ने किया था।

 Untitled Design - 2026-11-07T175223.314

90s की फेमस जोड़ी ने गाए थे दोनों गाने

गोविंदा और रवीना के इन दोनों सुपरहिट गानों की शूटिंग ही सिर्फ एक दिन नहीं हुई थी, बल्कि शादियों में बजने वाले इस फेमस सॉन्ग को भी एक ही जोड़ी ने गाया था। किसी डिस्को में जाए और अखियों से गोली मारे गाने को दोनों गानों को उदित नारायण (Udit Narayana) और अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने गाया था।

Untitled Design - 2026-11-07T175358.116

निर्देशक हरमेश मल्होत्रा की फिल्म दूल्हे राजा रिलीज हुई थी, तो वह सिनेमाघरों में हिट हुई थी, जिसमें गोविंदा और रवीना टंडन, कादर खान, जॉनी लीवर ने काम किया था। वहीं बड़े मियां छोटे मियां गोविंदा के साथ अमिताभ बच्चन ने काम किया था और ये भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

यह भी पढ़ें- Himesh Reshammiya के इस गाने के बिना अधूरी है दीवाली, 6 दिग्गज गायकों ने दी थी आवाज; 25 सालों से है कल्ट

यह भी पढ़ें- 21 साल बाद लौटे सुरों के 'करण-अर्जुन', Sunny Deol की सूर्या के गाने में गूंजी कुमार सानू-उदित नारायण की आवाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।