ऐश्वर्या राय की फ्लॉप फिल्म का वो गाना, जिस पर 23 साल से झूम रहा है Gen-Z; Alka की आवाज में रेडियो पर हुआ हिट
ऐश्वर्या राय ने 23 साल पहले करियर की एक बड़ी फ्लॉप दी थी। हांलाकि, उनकी फ्लॉप फिल्म में अल्का याग्निक ...और पढ़ें

ऐश्वर्या का ये गीत रेडियो पर हुआ था जबरदस्त हिट/ फोटो- यूट्यूब
HighLights
23 साल पहले रेडियो पर खूब धूम मचाता था ये गीत
ऐश्वर्या राय की फ्लॉप फिल्म का ये था सबसे हिट गाना
अल्का याग्निक की आवाज ने बनाया था यादगार
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असरदार हो या न हो, लेकिन 90 और 2000 के दौर में उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे गाने दिए हैं, जिन्हें आज भी सेलिब्रेट किया जाता है।
23 साल पहले सिंगर अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या की बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्म के लिए एक ऐसा ही गीत गाया था, जो कई सालों तक रेडियो की शान रहा। आज भी जब ये गीत बजता है तो Gen-Z भी खुद को इसकी ताल पर डांस करने से नहीं रोक पाते हैं। कौन सा है सुपरफ्लॉप फिल्म का वो गीत, चलिए बताते हैं।
23 साल से लोगों को डांस करने पर कर रहा है मजबूर
ऐश्वर्या राय की फ्लॉप फिल्म के जिस सुपरहिट गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 2003 में रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। जिसमें अर्जुन रामपाल, प्रियांशु चटर्जी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। मूवी का टाइटल था 'दिल का रिश्ता'। नरेश मल्होत्रा के निर्देशन में बनी ये फिल्म तो हिट नहीं हुई, लेकिन इसका गाना 'दैया-दैया रे' बहुत पॉपुलर हुआ था।
ये वो दौर था जब रेडियो पर ऐश्वर्या राय का ये गाना बजता था, तो 20-25 साल की लड़कियां एक्ट्रेस के स्टेप कॉपी करके डांस करती थीं। आज भी ऐश्वर्या राय का जब ये गाना किसी पार्टी में बजता है, तो Gen-Z सहित कई लोग एक्ट्रेस की तरह डांस करती है।

अल्का याग्निक की आवाज में हुआ था जबरदस्त हिट
ऐश्वर्या राय की फ्लॉप फिल्म दिल का रिश्ता के इस गाने को 90 के दशक की मशहूर सिंगर अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने जहां अपनी मधुर आवाज में गाया, तो वहीं नदीम-श्रवण ने गाने का म्यूजिक दिया। इस रोमांटि गाने के लिरिक्स समीर ने लिखे थे। यह ऐश्वर्या राय के करियर के सबसे हिट और यादगार गानों में से एक है।
फिल्म दिल का रिश्ता की बात करें तो इसकी कहानी ऐश्वर्या राय के टिया शर्मा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रियांशु चटर्जी के किरदार से प्यार करती है। बिजनेसमैन जय मेहता टिया को पहली नजर में देखते ही उससे प्यार कर बैठता है। टिया जब उसके प्यार को ठुकरा देती है, तो वह शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाता है। जिसमें एनिवर्सरी मनाने गए टिया और राज का एक्सीडेंट हो जाता है। राज इस एक्सीडेंट में मर जाता है और टिया अपनी याददाशत खो बैठती है।
Video Credit- 90s Hit Songs
अर्जुन रामपाल का किरदार जय मेहता, टिया की मां से गुजारिश कर दोनों को अपने पास रखता है। जब टिया उसके पास होती है, तो वह गिल्ट में उससे दूर होता चला जाता है। मूवी में अर्जुन रामपाल, ऐश्वर्या राय के अलावा राखी गुलजार, परेश रावल, ईशा कोपिकर भी अहम भूमिका में थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।