'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर देरी से आते थे Salman-Aishwarya, एक्ट्रेस की ऑनस्क्रीन मां ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा
'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या राय की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने कुछ दिलचस्प बातें शेयर की।
-1792841584399_m.webp)
'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान क्या हुआ था?
HighLights
'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान क्या हुआ था?
संजय लीला भंसाली ने सलमान खान को लगाई थी डांट?
1999 में रिलीज हुई थी ये फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या राय बच्चन की मां का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री स्मिता जयकर ने 1999 की इस फिल्म के सेट का एक किस्सा याद किया है। उन्होंने बताया कि सेट पर सलमान औऱ ऐश्वर्या काफी लेट आते थे जिसकी वजह से क्रू मेंबर परेशान भी होते थे।
'आंखों की गुस्ताखियां' की चल रही थी शूटिंग
हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए स्मिता ने खुलासा किया कि यह घटना 'आंखों की गुस्ताखियां' गाने की शूटिंग के समय हुई थी। सीन के अनुसार सलमान को एक मेज के चारों ओर घूमना था, जबकि ऐश्वर्या पास ही खड़ी थीं। लेकिन, सलमान ने ऐश्वर्या की बांह छू ली, जो कि तय किए गए सीन का हिस्सा नहीं था।
यह भी पढ़ें- 'इतनी तो इज्जत कर...' Salman Khan ने IIFA 2027 में फिर लगाई पैपराजी की क्लास, किस बात से नाराज हैं 'भाईजान'?
जब संजय ने सलमान को टोका
स्मिता ने आगे बताया, 'सलमान को आकर मेज के चारों ओर घूमना था और ऐश्वर्या वहीं खड़ी थीं। सलमान ने उनकी बांह छू ली, जो उन्हें नहीं करना चाहिए था। इस पर संजय ने उनसे पूछा, 'सलमान, तुमने उसे क्यों छुआ?'
-1792840688190.webp)
उन्होंने कहा, 'उनका बस उसे छूने का मन किया। वे प्यार में थे, इसलिए उन्होंने उसे छू लिया, लेकिन सीन को इस तरह से नहीं किया जाना था। संजय उन पर चिल्लाए और पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। सीन में सलमान को बस वहां खड़े होकर उसे देखना था'।
स्मिता ने की सलमान और ऐश्वर्या के रिश्त पर बात
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ सलमान खान (Salman Khan) के रोमांस पर स्मिता जयकर ने उनके रिश्ते के बारे में भी बात की, जो कथित तौर पर 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा था। उन्होंने बताया कि सेट पर दोनों के बीच का प्यार साफ नजर आता था।
-1792840705732.webp)
उन्होंने कहा, 'उस समय उनका रिश्ता पनप रहा था। वे दोनों प्यार में थे और बहुत प्यारे लग रहे थे। उस वक्त ऐश्वर्या किसी देवी जैसी लग रही थीं। किसी तरह, यह फिल्म के लिए अच्छा रहा। वह जादू पर्दे पर भी दिखाई दिया'।
सेट पर देरी से पहुंचते थे ऐश्वर्या-सलमान
अभिनेत्री ने यह भी याद किया कि कैसे इस कपल के रोमांस की वजह से कभी-कभी फिल्म की क्रू को इंतजार करना पड़ता था, क्योंकि वे शूटिंग पर देर से पहुंचते थे। उन्होंने बताया, 'बाकी क्रू के लोग शिकायत करते थे कि 'ये लोग कितनी देर से आते हैं! हमारी शिफ्ट सुबह 7 बजे की है, और हम सुबह 10 बजे तक यहां इंतजार कर रहे हैं। वे अभी तक नहीं आए हैं!' लेकिन मुझे हमेशा यही लगता था कि जब कोई प्यार में हो, तो आप क्या ही कह सकते हैं?'
कब हुआ था सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप?
खबरों के अनुसार, सलमान खान और ऐश्वर्या राय का 2002 में ब्रेकअप हो गया था और उसके बाद उन्होंने फिर कभी साथ काम नहीं किया। 2012 में सिमी गरेवाल के साथ एक इंटरव्यू में, ऐश्वर्या ने सलमान के साथ अपने उतार-चढ़ाव भरे ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने इसे पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया है। मैं अब इस बारे में किसी भी तरह से बात नहीं करना चाहती, खासकर किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर। मैं सच में ऐसा नहीं करना चाहती।'
ऐश्वर्या राय ने अप्रैल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की। 2011 में उनकी बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ।
यह भी पढ़ें- 'इंडस्ट्री में एक ही टाइगर है...', सलमान खान की तारीफ करने पर चली Tiger Shroff पर गोली; शूटर का खुलासा
