विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इतनी तो इज्जत कर...' Salman Khan ने IIFA 2027 में फिर लगाई पैपराजी की क्लास, किस बात से नाराज हैं 'भाईजान'?

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:21 PM (IST)

सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस 20 में पैपराजी की क्लास लगाने के बाद अब फिर से उनसे एक अपील की है।

सलमान खान ने पैपराजी की लगाई क्लास

सलमान खान ने पैपराजी की लगाई क्लास

HighLights

  1. सलमान खान ने पैपराजी की लगाई क्लास

  2. एक्ट्रसेस की तस्वीरें लेने पर दी ये नसीहत

  3. 'बिग बॉस 20' में भड़के थे सलमान खान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान और करीना कपूर काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। कुछ हफ्ते पहले, 'बिग बॉस 20' के एक एपिसोड के दौरान सलमान खान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। उन्होंने सेलिब्रिटीज की अभद्र तस्वीरें लेने के लिए पैपराजी को आड़े हाथों लिया था।

साथ ही, सलमान ने फोटोग्राफरों से कहा कि वे उन कलाकारों के बीच फर्क समझें जो चाहते हैं कि उनकी पीछे से तस्वीरें ली जाएं, और उन कलाकारों के बीच जिन्होंने साफ तौर पर मना किया है कि उनकी ऐसी तस्वीरें न ली जाएं।

सलमान खान ने पैपराजी से की अपील

कैमरों के सामने पोज देते हुए, सलमान खान (Salman Khna) ने पैपराजी को अपनी बात फिर से याद दिलाई और कहा, 'पीछे की बात याद रखना, इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो आप लोग'। उन्होंने उनसे अपील की कि वे तस्वीरें लेते समय अपनी सीमा में रहें और सेलिब्रिटीज का सम्मान करें।

वरुण और अनन्या करेंगे शो को होस्ट

IIFA वीकेंड एंड अवार्ड्स का 27वां संस्करण 22 और 23 जनवरी, 2027 को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में आयोजित किया जाएगा। IIFA अवार्ड्स को अभिनेता वरुण धवन और अनन्या पांडे होस्ट करेंगे। उनके साथ करण जौहर और मनीष पॉल भी शामिल होंगे। इस समारोह में सलमान खान, करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और जाह्नवी कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों के परफॉरमेंस देने की भी उम्मीद है।


सलमान खान ने 'बिग बॉस' में लगाई थी क्लास

सितंबर में 'बिग बॉस' के एक एपिसोड में, सलमान खान ने मशहूर हस्तियों की अनुचित तस्वीरें लेने वाले फोटोग्राफरों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा था, 'और फिर वे पीछे से जो एक फोटो लेते हैं, जो किसी भी हीरोइन को पसंद नहीं आती? हो सकता है कुछ ऐसी हों जिन्हें इससे कोई दिक्कत न हो, लेकिन उन लोगों का क्या जिन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं? जब ऐसा हो, तो पलटकर उन्हें थप्पड़ जड़ दो। उनसे कहो कि वे अपनी मां या बहन की ऐसी फोटो खींचकर तुम्हें दिखाएं। घिनौने लोग'।

अभिनेता ने इस तरह के बर्ताव की कड़ी आलोचना की और ऐसे वीडियो पोस्ट करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा, 'यह कैसी मानसिकता है? मैं जिन 90% लड़कियों को जानता हूं, और जो अब मां बन चुकी हैं, वे पहले भी ऐसा नहीं चाहती थीं और न ही अब चाहती हैं। मैं उन लोगों को देखना चाहता हूं जो इस तरह के वीडियो बनाते हैं और अगर मुझे पता चल गया कि वे कौन हैं, तो फिर...'।

सलमान खान इस वक्त 'बिग बॉस 20' होस्ट कर रहे हैं वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में मातृभूमि है। इसके अलावा वे वापसी पेदिपल्ली की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद Aman Gandhi को हुआ गलती का एहसास, बोले- असली अमन वहां नहीं था