विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद Aman Gandhi को हुआ गलती का एहसास, बोले- असली अमन वहां नहीं था

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:01 AM (GMT+05:30)

रियलिटी शो बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद टीवी एक्टर अमन गांधी ने अपने सफर को लेकर खुलकर बात की है।

बिग बॉस 20 से बाहर हुए अमन गांधी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

बिग बॉस 20 से बाहर हुए अमन गांधी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. वीकेंड का वार में एविक्ट हुए थे अमन

  2. बिग बॉस 20 में रहे 6 हफ्ते का सफर

  3. अमन ने बताई बिग बॉस जर्नी की कमी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में टीवी एक्टर अमन गांधी भी नजर आए थे। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 धारावाहिक से अपनी खास पहचान बनाने वाले अमन ने 6 हफ्तों तक बिग बॉस के घर में समय गुजारा। बीते वीकेंड का वार में वह इस रियलिटी शो से एविक्ट हुए थे। 

अब अमन गांधी (Aman Gandhi) ने बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद अपनी जर्नी के बारे में खुलकर चर्चा की है। अमन को अपनी गलती का एहसास हुआ कि वह शो में खुद एक्सप्रेस करने में नाकाम रहे थे। 

बिग बॉस 20 से बाहर होने पर बोले अमन गांधी

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद शो के एग्जिट इंटरव्यू में अमन गांधी ने अपने 6 हफ्ते के सफर के बारे में खुलकर चर्चा की है और कहा है-

amangandhi

 मैं खुद को ठीक से शो में एक्सप्रेस नहीं कर पा रहा था। क्योंकि मेरी पर्सनैलिटी जिस तरह की है, उसके आधार पर छाप छोड़ने में कहीं न कहीं नाकाम रहा। जितना मैं खुद को जानता हूं, जितना लोग मुझे जानते हैं, सब कहते थे कि मैं कहीं न कहीं शो मैं खोया हुआ सा नजर आ रहा था। मेरा मतलब है, असली अमन वहां नहीं है।

यह भी पढ़ें- Nakul Dhull और गुल्लू के पंगे का खुला राज, Bigg Boss 20 में निकाली पुरानी दुश्मनी; एल्विश हैं लड़ाई की जड़!

amangandhi (2)

मैं भी अंदर बैठकर सोच रहा था। अमन, तुम क्या करते हो, लोगों को तुम्हारे बारे में क्या पसंद है, तुम वो क्यों नहीं कर पा रहे हो। मुझे लगता है कि बहुत ज्यादा प्रेशर, थोड़ी नेगेटिविटी, और बहुत सी चीजों का मिक्स, यह आपके सिर पर चढ़ जाता है, आप कई बार समझ नहीं पाते। साथ ही, अंदर बहुत सी चीजें हो रही थीं। कुल मिलाकर कहा जाए तो मैं खुद को ठीक से सबके सामने पेश नहीं कर पा रहा था।

अमन को मिले थे सबसे कम वोट

इस तरह से अमन गांधी ने बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद शो की जर्नी को लेकर खुलकर बात की है। मालूम हो कि बीते वीकेंड का वार एपिसोड में अमन का एक्विशन हुआ है। उनको उदिति सिंह और मैरी कॉम की तुलना में सबसे कम वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें- Nakul Dhull के मिड वीक एविक्शन से सोशल मीडिया पर मचा हडकंप, बिग बॉस के मेकर्स को बदलना पड़ेगा फैसला?