Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों कोंकणा सेन शर्मा को 'रामायण' और 'महाभारत' देखने की नहीं थी इजाजत? एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 12 Aug 2023 08:13 PM (IST)

    Konkona Sen Sharma बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म मेकर कोंकणा सेन शर्मा ने फिल्मी दुनिया में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। अपनी अदायगी के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें रामायण और महाभारत शोज देखने की इजाजत नहीं थी। इसकी वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानिए इसका कारण।

    Hero Image
    Konkona Sen Sharma को नहीं थी रामायण-महाभारत देखने की परमीशन। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Konkona Sen Sharma On Not Watching Ramayan Mahabharat: कोंकणा सन शर्मा बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। वह बतौर डायरेक्टर भी हिंदी सिनेमा में एक नया मुकाम हासिल कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनकी मां उन्हें रामायण और महाभारत शोज देखने से मना करती थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोंकणा को नहीं थी रामायण-महाभारत देखने की इजाजत

    'वेक अप सिड' फेम एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma) ने खुलासा किया है कि उनकी मां अपर्णा सेन आखिर क्यों रामायण और महाभारत देखने से मना करती थीं। कोंकणा ने कहा-

    "मुझे रामायण और महाभारत देखने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने (मां) जोर देकर कहा कि मैं पहले महाकाव्यों को पढ़ूं। उन्होंने कहा कि इन महाकाव्यों का पहला प्रदर्शन किसी और की कल्पना से नहीं होना चाहिए। यह आपकी अपनी कल्पना से होनी चाहिए।"

    फिल्में और टीवी शोज भी नहीं देख पाती थीं कोंकणा

    कोंकणा ने ये भी बताया कि उनकी मां ने उन्हें कभी भी मेनस्ट्रीम की हिंदी और बंगाली फिल्में देखने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें अमेरिकी सोप ओपेरा जैसे द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल या सांता बारबरा भी देखने के लिए मनाही थी।

    कोंकणा सेन शर्मा ने बताया कि उनकी मां की वजह से एक्ट्रेस ने किताबों में मन लगाया और उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जब वह बच्ची थीं, तब भी उनकी मां उन्हें एडल्ट की तरह ट्रीट करती थीं। स्पेस और प्राइवेसी से कोंकणा को आगे बढ़ने में मदद मिली।

    कोंकणा सेन शर्मा का करियर

    महज 4 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली कोंकणा सेन शर्मा ने 'वेक अप सिड', 'आज नचले', 'गिल्टी', 'एक थी डायन' और 'लाइफ इन ए मेट्रो' जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार एक्ट्रेस को 'कुत्ते' में देखा गया था। उन्होंने 'लस्ट स्टोरीज 2' का निर्देशन भी किया है।

    कोंकणा अब फिल्म मेकर भी बन गई हैं, जिन्होंने हिंदी से लेकर बंगाली फिल्मों का निर्माण किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो कोंकणा ने एक्टर रणवीर शौरे से से साल 2010 में शादी की थी, जिनसे उनका 2020 में तलाक हो गया था। उनका एक बेटा भी है।

    comedy show banner
    comedy show banner