Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पर्दे पर जब इन टाॅप एक्ट्रेसेस ने निभाया विलेन का किरदार, सिनेमाघरों में कुर्सी पकड़ने पर मजबूर हो गए थे लोग

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Wed, 24 Aug 2022 04:27 PM (IST)

    इस लिस्ट में पहला नाम आता है ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बाॅलीवुड ही नहीं बल्कि उन्होंने हाॅलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का डंका बजाया है। लव सीन्स के साथ प्रियंका निगेटिव रोल के लिए भी जानी जाती हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : Actress Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। विलेन का नाम आते ही सबसे पहले हमारे जहन में मेल एक्टर्स का चेहरा सामने आ जाता है। हमें लगता है कि पर्दे पर सिर्फ मेल एक्टर्स ही हीरो के साथ फाइट या फिर एक्ट्रेस संग छेड़ छाड़ करते नजर आते हैं, लेकिन ऐसा सोचना गलत है। इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने पर्दे पर अपने निगेटिव रोल से हर किसी को हैरान किया है। फिल्मों में ये फीमेल विलेन ने अभिनय से हर किसी को हैरान किया। आइए जानते हैं उनके बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा

    इस लिस्ट में पहला नाम आता है ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बाॅलीवुड ही नहीं बल्कि उन्होंने हाॅलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का डंका बजाया है। लव सीन्स के साथ प्रियंका निगेटिव रोल के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने फिल्म 'एतराज' में निगेटिव रोल प्ले किया था। भले ही मूवी में वो निगेटिव रोल में नजर आईं हो, लेकिन उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। इसमें उनके साथ अक्षय कुमारा, करीना कपूर और अमरीश पुरी लीड रोल में थे।

    काजोल

    साल 1997 में काजोल ने फिल्म 'गुप्त' में निगेटिव रोल प्ले किया था। इस मूवी में उनके साथ एक्टर बाॅबी देओल और मनीषा कोइराला लीड रोल में थे। उनको इस रोल के लिए निगेटिव रोल में फिल्मफेयर बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड मिला था।

    कोंकणा सेन

    एक्ट्रेस कोंकणा सेन भी इस लिस्ट में आती हैं। उन्होंने ‘एक थी डायन‘ में निगेटिव रोल प्ले किया था। इस मूवी में पहली बार जब फैंस ने उन्हें इस रोल में देखा तो सभी हैरान रह गए थे। हालांकि उनके रोल को काफी पसंद किया गया। फिल्म की कहानी एक जादूगर बोबो के इर्द गिर्द घूमती हैए और  कोंकणा बचपन में मर जाती हैं।

    कंगना रनोट

    बाॅलीवुड क्वीन कंगना रनोट फिल्म ‘कृष 3‘ में विलेन के रोल में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा था। हलांकि बाद में उन्हें ऋतिक रोशन से प्यार हो जाता है और उनके अंदर बदलाव होता है। फिल्म में उनका ड्रेसिंग भी कुछ अलग था।

    माही गिल

    माही गिल ने 2011 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' में नेगेटिव रोल प्ले किया था। इस फिल्म में उन्होंने अपनी खूबसरती से भी फैंस का दिल जीता। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

    विद्या बालन

    विद्या बालन ने साल 2010 में 'इश्किया' मूवी में विलन का रोल निभाया था। इसमें नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और सलमान शाहिद मुख्य भूमिका में हैं।

    प्रीति जिंटा

    प्रीति जिंटा ने 2003 में फिल्म 'अरमान' में नेगेटिव रोल में लोगों के सामने आई थीं।

    बिपाशा बसु

    बिपाशा बसु साल 2003 में फिल्म 'जिस्म' में नेगेटिव रोल में दिखीं थीं। 'जिस्म' में बिपाशा के अपोजिट अभिनेता जॉन अब्राहम मुख्य भुमिका में थे।