Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sidhu Moosewala Music Career: जानिए कहां से हुई थी सिद्धू मूसेवाला के म्यूजिक करियर की शुरुआत

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 30 May 2022 12:27 PM (IST)

    Sidhu Moosewala Music Career पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला लोकप्रिय सिंगर थे। उनके गानों को यूट्यूब पर लाखों में व्यूज मिलते थे। उन्होंने पंजाबी एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत लिरिक्स राइटर के तौर पर की थी।

    Hero Image
    Sidhu Moosewala Music Career: जानिए कहां से हुई थी सिद्धू मूसेवाला के म्यूजिक करियर की शुरुआत

    नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सिद्धू मूसेवाला पर करीब 30 गोलियां दागी। सिद्धू मूसेवाला पंजाब के लोकप्रिय गायक थे। उनके गानों को यूट्यूब पर लाखों में व्यूज मिलते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला ने करीब चार साल पहले पंजाबी एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा था। उनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। लेकिन वह फैंस के बीच सिद्धू मूसेवाला नाम से लोकप्रिय थे। वह मानसा जिले के मूसा गांव के रहने वाले थे।

    शुभदीप सिंह सिद्धू ने पंजाबी एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत लिरिक्स राइटर के तौर पर की थी। उन्होंने अपने करियर में कई प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम किया। सिद्धू मूसेवाल ने गायकी के क्षेत्र में काफी शौहरत हासिल की, लेकिन उनका विवादों के साथ भी रिश्ता जुड़ा रहा है। साल 2018 से सिद्धू मूसेवाला की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी। इस दौरान गन कल्चर को लेकर उनके कई गाने सामने आए थे।

    साल 2019 में मूसेवाला का गाना 'जट्टी ज्यूणे मौड़ दी बंदूक वरगी' को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसमें उन्होंने माई भागो पर टिप्पणी की थी, जिस वजह से सिख संगठनों ने इसका जमकर विरोध किया था। इस मामले में केस चलने के बाद सिद्धू ने माफी मांग ली थी।

    कॉलेज के दिनों से ही सिद्धू मूसेवाला की म्यूजिक में रुचि रही है। इसके बाद वह कनाडा भी गए थे। सिद्धू मूसेवाला के कई ऐसे गाने रहे हैं जिनको लेकर विवाद हुआ था। उन पर अपने गानों के जरिए गन और गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा। 

    अब पढ़ाई की बात करें तो सिद्धू मूसेवाला ने सरदार चेतन सिंह सर्वहितकारी विद्या मंदिर मानसा से बारहवीं क्लास तक नॉन मेडिकल की स्टडी की। इसके बाद स्नातक की डिग्री लेने के बाद उन्होंने कनाडा से एक वर्षीय डिप्लोमा भी किया था।

    ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 2: फिल्म हिट होने के बाद सातवें आसमान पर कार्तिक आर्यन, बढ़ाई फीस; जानें अब कितना करेंगे चार्ज

    इन गानों ने बनाया सुपरस्‍टार

    उन्होंने अपने सिगिंग करियर की शुरुआत जी वैगन नामक युगल गीत से की थी। उन्होंने कई गानों पर ब्राउन बॉयज़ Brown Boyz के साथ भी काम किया। गायक-रैपर ने अपने ट्रैक सो हाई (2017) से लोकप्रियता हासिल की। 2018 में, उन्होंने अपना पहला एल्बम PBX 1 रिलीज़ किया, जो बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम चार्ट में 66 वें स्थान पर था। बता दें कि गायक ने 15 मई को 'द लास्ट राइड' नामक एक गीत जारी किया था।

    1. सो हाई- सिद्धू मूसेवाला के सबसे पसंदीदा गीतों में से एक है। यह गाना लगभग चार मिनट का है और जनता के बीच लोकप्रिय हो गया है। यूट्यूब पर इस गाने को 481 मिलियन से ज्यादा बार (481 million views) देखा जा चुका है।
    2. 2018 में रिलीज़ हुई PBX1 एल्बम का गाना भी काफी प्रसिद्ध हुआ था। Pyg Brd ने इसे बनाया था।
    3. बैडफेला- टी-सीरीज़ के तहत रिलीज़ किया गया था और हरज नागरा द्वारा निर्मित किया गया था। यूट्यूब पर इस गाने को 91 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
    4. सेम बीफ- उसी नाम के एक एल्बम का एक हिस्सा है, जिसे 2019 में रिलीज़ किया गया था। बायग बर्ड (Byg Byrd) द्वारा रचित इस गाने को बोहेमिया और सिद्धू ने गाया था। YouTube पर इसे 394 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
    5. जस्ट लिसन- इसे सिद्धू मूसेवाला ने लिखा था और जनवरी 2018 में रिलीज़ किया गया था। YouTube पर इसे 144 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।