Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rhea Chakraborty Movie: जानें, सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बारे में, कहां से की थी शुरुआत और कितनी की हैं फिल्में

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Wed, 29 Jul 2020 01:54 PM (IST)

    Rhea Chakraborty Movie रिया चक्रवर्ती ने अपनी करियर की शुरुआत MTV में बतौर वीजे किया था। इसके बाद उन्होंने फ़िल्म का रुख़ किया है। आइए जानते हैं उनके करियर के बारे में...

    Rhea Chakraborty Movie: जानें, सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बारे में, कहां से की थी शुरुआत और कितनी की हैं फिल्में

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rhea Chakraborty Movie: सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती इस वक्त काफी चर्चा में हैं। हालांकि, यह चर्चा बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के करियर को लेकर नहीं, बल्कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर है। इस बीच हम आपको रिया चक्रवर्ती के करियर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि अब तक उनका करियर कैसा रहा है...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमटीवी से शुरू हुआ करियर

    रिया ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के साथ किया था। वह एमटीवी में वीडियो जॉकी थीं। वह साल 2009 में Teen Diva शो में फर्स्ट रनरअप रही थीं। इसके बाद वह दिल्ली एमटीवी में वीडियो जॉकी बनीं। उन्होंने एमटीवी के कई शो को होस्ट भी किया। रिया ने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में तेलुगु फ़िल्म  Tuneega Tuneega से किया। 

    इसे भी पढ़ेः जानें- कैसा है एक्ट्रेस का फैमिली बैकग्राउंड, फोटोशूट्स से बटोरीं सुर्खियां

    मेरी डैड की मारुति बनी पहली बॉलीवुड फ़िल्म 

    तेलुगु फ़िल्म के बाद रिया ने बॉलीवुड का रुख़ किया। शाकिब सलीम स्टारर 'मेरी डेडी की मारुति' के साथ उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फ़िल्म में राम कपूर भी अहम भूमिका थे। इसके बाद रिया सोनी केबल, दोबाराः सी योर इविल, हॉफ़ गर्लफ्रेंड, बैंक चोर और जलेबी में नज़र आ चुकी हैं। आने वाले समय में रिया चेहरे में नज़र आने वाली हैं। चेहरे में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नज़र आएंगे। फ़िल्म को रुमी जेफरी ने निर्देशित किया है। फ़िल्म को जुलाई में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की वज़ह अभी रुकी हुई है। 

    आपको बता दें कि सुशांत के आत्महत्या के मामले में एक्टर के पिता केके सिंह ने रिया के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ कराया है। सुशांत के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इस मामले बिहार पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा मुंबई पुलिस रिया से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, रिया भी सोशल मीडिया पर मिली बुलिंग को लेकर केस दर्ज करा चुकी हैं। 

    Photo Credit- Rhea Chakraborty Instagram

    comedy show banner
    comedy show banner