'मान ही नहीं रही थीं अथिया...'Evaarah नाम के लिए KL Rahul ने पत्नी को किया राजी, बोले- 'बहुत मुश्किल से'
हाल ही में बेटी के पिता बने केएल राहुल ने अपनी बेटी का प्यार से नाम इवारा रखा। राहुल ने बताया कि पत्नी अथिया शेट्टी उस पर राजी नहीं थीं। लेकिन बाद में राहुल ने उन्हें मना लिया। कपल इन दिनों अपनी पेरेंटहुड जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों ने साल 2023 में शादी की थी और दो साल बाद एक बेटी के माता-पिता बनें।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी साल 2019 में शुरू हुई थी। दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। कुछ समय तक डेट करने के बाद कपल ने 23 जनवरी, 2023 को शादी कर ली। शादी के दो साल बाद हाल ही में 24 मार्च, 2025 को अथिया शेट्टी ने एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया। उसका नाम दोनों ने इवारा रखा।
अथिया को पसंद नहीं आया नाम
अब केएल राहुल का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें क्रिकेटर यह बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं कि कैसे उन्हें इवारा नाम मिला, जो काफी असामान्य है। फिर उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने नाम का अर्थ गूगल पर सर्च किया तो उन्हें इसका मतलब बहुत ही प्यारा मिला। हालांकि,अथिया शेट्टी को पहले ये नाम पसंद नहीं आया लेकिन राहुल के मनाने पर वो इसके लिए मान गईं।
यह भी पढ़ें: डिलीवरी रूम में बेटी...बाहर बेचैन नजर आए Suniel Shetty और Mana, भाई अहान ने शेयर की फोटोज
कई जगह सर्च करने के बाद किया सिलेक्ट
केएल राहुल ने कहा, "यह कुछ ऐसा है जिस पर मैं अचानक ही पहुंच गया। ऐसा नहीं है कि हमने बहुत सारी किताबें देखीं या कुछ ढूंढ रहे थे। हमने कुछ नाम वाली किताबें देखीं जो हमारे कुछ करीबी दोस्तों ने भेजी थीं। फिर अचानक से मुझे ये नाम दिखाई दिया 'इवारा' और मैंने इसके बारे में सर्च किया। मैंने जैसे ही इसका अर्थ देखा मुझे इससे प्यार हो गया। अथिया को मनाने में थोड़ा टाइम लगा। हालांकि हम दोनों के माता-पिता को ये नाम बहुत पसंद आया और फिर उसे भी ये धीरे-धीरे अच्छा लगने लगा। इवारा का मतलब है गिफ्ट ऑफ गॉड।
Reason behind KL Rahul's daughter [Evarrah] name pic.twitter.com/f1EqesoslR
— INCUBUS (@Klassyisback_) May 4, 2025
सुनील शेट्टी ने शेयर की नाना बनने की फीलिंग
अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने भी नाना बनने की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा,"हाल ही में नाना बनने का एक ऐसा एहसास है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह एक ऐसी खुशी है जो दुनिया की किसी भी चीज से अछूती और शुद्ध है। मैंने दशकों तक बिजनेस बनाने और चलाने, फिल्में बनाने और कुछ सार्थक बनाने की कोशिश की है और मुझे इस पर गर्व है। लेकिन जब मैं अपनी नाती को गोद में लेता हूं, तो इनमें से कोई भी बात मायने नहीं रखती।"
"जब आप जीवन में उस मुकाम पर पहुंच जाते हैं जहां आपको एहसास होता है कि वास्तव में क्या मायने रखता है, तो और अधिक पाने की दौड़ फीकी पड़ जाती है। अपनी अम्मा को अपनी परपोती को गोद में लिए देखना एक ऐसा पल है जो सबसे बड़ी मेमोरी बन गया है। मैं ऐसे पलों की खूबसूरती को कभी नहीं भूल पाऊंगा।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।