Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kirron Kher Birthday: अनुपम खेर ने वाइफ किरण के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, बताया- किस चीज का है बेसब्री से इंतजार

    Updated: Fri, 14 Jun 2024 12:43 PM (IST)

    देवदास वीर जारा और दोस्ताना जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस किरण खेर 72 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर अनुपम खेर ने अपनी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनका अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

    Hero Image
    किरण खेर का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher Birthday) आज 14 जून को अपना 72वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर उनके चाहने, सेलेब्स और उनके साथ-साथ परिवार के लोग जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस के पति और अभिनेता अनुपम खेर ने भी खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्टर ने की पूर्व सांसद की तारीफ

    अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर के साथ बहुत सारी तस्वीरें दिखाई है। किसी में एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दे रही हैं, तो किसी में मस्ती करते हुए अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: फिल्मों में आने से पहले नेशनल लेवल की खिलाड़ी थीं Kirron Kher, दीपिका पादुकोण के पिता संग खेला बैडमिंटन

    वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रिय किरण। भगवान आपको दीर्घायु, स्वस्थ और शांतिपूर्ण लाइफ दे। आप प्रतिभा, ईमानदारी और मानवीय गरिमा की शक्ति हैं। चंडीगढ़ के लोगों के प्रति एक सांसद के रूप में आपका समर्पण अनुकरणीय रहा है।

    बेटे की शादी करवाना चाहती हैं किरण

    इसके आगे अनुपम खेर ने लिखा कि आपने लाइफ की सभी चुनौतियों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। शायद यह एकमात्र वाक्य है जिसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, 'बस अब सिकंदर की शादी हो जाए तो मैं सुख की सांस ले लुंगी'। काश ऐसा भी जल्द हो, आपकी लाइफ मंगलमय हो। हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं।

    बेहद रोमांटिक है दोनों की लव स्टोरी

    अनुपम खेर और किरण खेर ने साल 1985 में सात फेरे लिए। दोनों की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। उस समय दोनों थिएटर किया करते थे। वहां दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर दोनों की लाइफ में अपने-अपने हमसफर की एंट्री हुई। हालांकि, कुछ सालों बाद दोनों अपने-अपने हमसफर से अलग हो गए। इसके बाद फिर अनुपम और किरण मिले और ये रिश्ता दोस्ती से बढ़कर लाइफ पार्टनर में बदल गया।

    यह भी पढ़ें: 'पेट्रोल पंप खोल लेंगे...' Kirron Kher के पास था सिकंदर खेर के लिए बैकअप प्लान, एक्टर ने शेयर किया किस्सा