विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anupam Kher ने बेटे Sikander Kher को किया बर्थडे विश, रिटर्न गिफ्ट में कर दी ऐसी डिमांड

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 31 Oct 2023 03:47 PM (IST)

Anupam Kher Wish Sikander Kher सिकंदर खेर (Sikander Kher) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच अब अनुपम ...और पढ़ें

अनुपम खेर ने बेटे सिकंदर को किया विश ( Photo Instagram)
अनुपम खेर ने बेटे सिकंदर को किया विश ( Photo Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anupam Kher Wish Sikander Kher: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सिकंदर खेर (Sikander Kher) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता को इस खास मौके पर ढेर सारी बधाई और गिफ्ट्स मिल रहे हैं। इस बीच अब अनुपम खेर के भी बेटे को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी और उसी से साथ एक ऐसी डिमांड कर दी है, जिसे सुनकर आप हंस पड़ेंगे।

अनुपम खेर ने बेटे सिकंदर को दी जन्मदिन की बधाई

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने इंस्टाग्राम पर बेटे संग पुरानी तस्वीर साझा की है और खूब प्यार भी बरसाया है उन्होंने कैप्शन में लिखा- जन्मदिन मुबारक हो प्यारे सिकंदर। आप एक अद्भुत व्यक्ति बन गए हैं। आत्मविश्वासी, संवेदनशील, ज्यादातर समय जिम्मेदार, निश्चित रूप से अधिक मजाकिया और जब चाहें तब प्यार करने वाला और एक शानदार अभिनेता। मेरी आपके लिए कामना है कि भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दें। आपका लंबा, स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन हो।

यह भी पढ़ें- 'मैं और अनिल कपूर सतीश कौशिक के बारे में बातें नहीं करते', Anupam Kher ने दोस्त को लेकर कही ये बात

 

अनुपम खेर ने की बेटे से खास डिमांड

एक्टर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- आप रोजाना नहीं लेकिन हर दूसरे दिन शेव कर सकते हैं। इन सबके अलावा आपकी मां किरण खेर की एक ही इच्छा है कि आप 'शादी कर लो'। प्यार और प्रार्थना हमेशा। इस पोस्ट में सिकंदर ने कमेंट करते हुए लिखा, हां हां धन्यवाद पिताजी। मैं आपको बहुत प्यार करता हूं.. शेविंग का हिस्सा हमें बैठकर डिस्कस करेंगे...बाकी सब हो जाएगा।

सिकंदर खेर का फिल्मी करियर

सिकंदर खेर का जन्म किरण खेर और बिजनेसमैन गौतम बेरी के घर हुआ था। सिकंदर के जन्म के कुछ साल बाद ही किरण खेर और उनके पहले पति का तलाक हो गया था। किरण खेर ने दूसरी शादी एक्टर अनुपम खेर से रचाई और सिकंदर को अनुपम ने बेटे जैसा प्यार दिया।

यह भी पढ़ें- Sushmita Sen Video: खत्म हुई सुष्मिता सेन की 'आर्या 3' की शूटिंग, रैपअप पार्टी में डांस करती दिखीं एक्ट्रेस

सिकंदर ने पर्दे पर मोनिका ओ माई डार्लिंग, टूथ परी, तेरे बिन लादेन जैसी फिल्मों काम किया है, लेकिन उन्होंने वो मुकाम हासिल नहीं किया जिसके वह हकदार थे। दर्शकों ने सिकंदर को साल 2020 में रिलीज हुई सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या से पहचाना। अब जल्द आर्या पार्ट 3 आने वाली है।