Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Khesari Lal Yadav Holi Song: खेसारी लाल का ये होली सॉन्ग यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, देखें Video

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Wed, 26 Feb 2020 11:23 AM (IST)

    Khesari Lal Yadav Holi Song Chhapra Ke Rang खेसारी लाल यादाव बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आ चुके हैं। लेकिन बिग बॉस के घर मेंं उनका सफर ज्यादा दिनों तक ...और पढ़ें

    Khesari Lal Yadav Holi Song: खेसारी लाल का ये होली सॉन्ग यूट्यूब पर मचा रहा है धमाल, देखें Video

    नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना रिलीज होते ही यूट्यूब् पर धमाल मचाने लगता है। खेसारी न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपने गानों के ​लिए भी जाने जाते हैं। वहीं अब खेसारी अब हिट भोजपुरी होली सॉन्ग लेकर आए हैं। खेसारी का ये भोजुपरी सॉन्ग यू्ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। खेसारी लाल यादव का ये भोजपुरी होली सॉन्ग 'छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी' है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी' होली गाने से पहले खेसारी लाल का गाना 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' ने यूट्यूब पर धमाल मचाया था। बता दें कि 'छपरा के रंग तोहार अईठल छोड़ा दी' गाने को यूट्यूब पर 24 फरवरी को रिलीज किया गया है। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 6.5 लाख से ज्यादा बाद देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव के इस गाने को टुनटुन यादव ने लिखा है और राजा भट्टाचार्य ने म्यूजिक दिया है। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादाव 'बिग बॉस' के सीजन 13 में नजर आ चुके हैं। लेकिन 'बिग बॉस' के घर मेंं उनका सफर ज्यादा दिनों तक नहीं रहा। वहीं कम वोट मिलने की वजह से उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। खेसारी के गाने 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' की बात करें तो इस गाने को एक महीने में 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साल 2020 में खेसारी लाल यादव कई हिट गाने दे चुके हैं। 

    ​खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक​ हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की लगभग सभी हिट एक्ट्रेस के संग अपनी जोड़ी बनाई है। वहीं उनकी जोड़ी काजल राघवानी के साथ काफी पसंद की जाती है। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है।