दीवाली पर Katrina Kaif ने पहली बार कराई बेटे विहान की मुंह दिखाई, पापा की 'कार्बन कॉपी' हैं जूनियर विक्की
दीवाली के खास मौके अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपने लाडले विहान की पहली झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है।

कटरीना कैफ का बेटा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
पहली बार सामने आई विहान कौशल की झलक
कटरीना कैफ ने शेयर किया प्यार फोटो
हद से ज्यादा क्यूट हैं कटरीना के लाडले
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में अपने बच्चों के फेस रिवील करने का फिल्मी सितारों की तरफ से नया चलन शुरू हो गया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह अब कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दीवाली के खास पर्व पर अपने बेटे विहान की मुख दिखाई कराई है।
सोशल मीडिया पर कटरीना और विक्की के लाडले की प्यारी तस्वीर सामने आई है, जो अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। आइए एक नजर विहान कौशल की इस फोटो पर डालते हैं-
सामने आई कटरीना कैफ की बेटे की तस्वीर
दीवाली के खास अवसर पर कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें विहान कौशल अपने मम्मी पापा के साथ नजर आ रहे हैं। नन्हें विहान का प्यार लुक हद से ज्यादा क्यूट हैं और फैंस उन्हें विक्की कौशल की कार्बन कॉपी बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Exclusive: 'AI से बच्चे पैदा कर लो...' कटरीना को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं Vidya Balan; ट्रोलर्स को लगाई लताड़
-1794131691665.webp)
हमारी अब तक की सबसे शानदार दीवाली, सभी को ढेर सारा प्यार, रोशनी और खुशियां मिलें। विक्की, विहान और कटरीना।
इस तरह से कौशल परिवार ने फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही पहली बार कटरीना ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाकर महफिल लूट ली है।

आपको बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे विहान का जन्म पिछले साल 7 नवंबर 2025 को हुआ और हाल ही में विहान ने अपना पहला जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर कटरीना के लाडले की ये फोटो खूब वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी क्यूटनेस देखकर जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सेलेब्स को पसंद आया विहान का लुक
कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे विहान का चेहरा देखने के बाद अभिनेत्री अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी और शिल्पा राव जैसे सितारों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। जहां एक तरफ अनन्या विहान की क्यूटनेस देखकर उनकी दीवानी हो रही हैं, वही अर्जुन ने विक्की कौशल के बच्चे को लड्डू भी कह दिया है। इस तरह से कटरीना के बेटे की तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।