विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रोलिंग पर पहली बार Katrina Kaif ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमारी क्षमता पर बुरा असर...

Published: Fri, 09 Oct 2026 05:40 PM (IST)

मां बनने के बाद कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को मोटापे के लिए ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी। अब उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोल्स पर बात की है।

कटरीना कैफ ने ट्रोलिंग पर की बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

कटरीना कैफ ने ट्रोलिंग पर की बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कटरीना कैफ ने ट्रोलिंग पर की बात

  2. मोटापे को लेकर ट्रोल हुई थीं कटरीना

  3. आलोचना के चलते खुद को नहीं बदलतीं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) मां बनने के बाद जब पब्लिकली स्पॉट हुईं तो लोगों ने उनके मोटापे पर तंज कसा। यहां तक कि नीता और मुकेश अंबानी की गणेश चतुर्थी पूजा में भी उनकी अपीयरेंस को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना हुई।

तब कई सेलिब्रिटीज ने कटरीना कैफ की आलोचना करने वालों को लताड़ लगाई थी। यहां तक कि सलमान खान ने भी उन्हें सपोर्ट कर ट्रोल्स को खरी-खोटी सुनाई थी। अब कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचनाओं की वजह से पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बात की है।

सोशल मीडिया ट्रोल्स पर बोलीं एक्ट्रेस

कटरीना कैफ ने खुले तौर पर हालिया ट्रोलिंग के बारे में बात नहीं की है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कैसे सोशल मीडिया ट्रोल्स से डील करती हैं। लंदन के एक इवेंट में एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें हमारी अपनी अहमियत पर असर न डालें। अगर हम हर किसी की पसंद के हिसाब से चलने की कोशिश करने लगें, तो इससे खुद के लिए फैसले लेने की हमारी क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।"

Katrina Kaif On Trolling

दूसरों के नजरिए से नहीं चलतीं कटरीना

कटरीना कैफ ने आगे कहा, "अगर मैं भी हर बार आलोचना या कमेंट्स के आधार पर अपने काम तय करती, तो शायद डर के मारे आगे ही नहीं बढ़ पाती और अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाती। कभी-कभी दुनिया आपकी तारीफ करती है और जश्न मनाती है तो कभी-कभी आपको खुद ही अपना सबसे बड़ा चीयरलीडर बनना पड़ता है।"

क्या है कटरीना के बेटे का नाम?

कटरीना कैफ ने पिछले साल नवंबर में एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने विहान कौशल रखा है। एक्ट्रेस भले ही मां बनने के बाद बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह इवेंट्स या पार्टी में कभी-कभी स्पॉट होती हैं। 

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif के बढ़े हुए वजन की ट्रोलिंग पर Parineeti Chopra का रिएक्शन, कहा- 'नकारात्मक नजरिए से क्यों...'

यह भी पढ़ें- Explainer: पहले ऐश्वर्या, अब कटरीना: 'मां' बनने के बाद अभिनेत्रियों पर समाज का ये 'हक' कैसा?