विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शूटिंग के बाद इस फिल्म से रिप्लेस हुई थीं Katrina Kaif, लंदन से नौकरी छोड़ आई हीरोइन ने ली जगह; चमकी थी किस्मत

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:18 PM (IST)

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को एक बड़ी फिल्म से शूटिंग के बाद अचानक रिप्लेस कर दिया गया था। इससे एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थीं।

रातोंरात फिल्म से रिप्लेस हुई थीं कटरीना कैफ। फोटो क्रेडिट- एक्स

रातोंरात फिल्म से रिप्लेस हुई थीं कटरीना कैफ। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. कटरीना कैफ को फिल्म से निकाला गया था

  2. सिर्फ एक शॉट के बाद फिल्म से हो गई थीं रिप्लेस

  3. कटरीना को करियर खत्म होने का लगा था डर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 23 साल पहले कटरीना कैफ (Katrina Kaif) एक फिल्म करने वाली थीं। सारी तैयारी हो गई थी। फिल्म में उन्हें कास्ट कर लिया गया था। साइनिंग अमाउंट दे दी गई थी। यहां तक कि फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी।

मगर सिर्फ एक शॉट के बाद ही कटरीना को फिल्म से बाहर कर दिया गया। वह रातोंरात फिल्म से रिप्लेस हो गईं और उनकी जगह लंदन से आई एक नई एक्ट्रेस ने ली। 

कटरीना किस फिल्म से हुई थीं रिप्लेस?

फिल्म से अचानक रिप्लेस होने पर कटरीना कैफ को बड़ा धक्का लगा था। उन्हें ऐसा महसूस होने लगा था कि अब उनका करियर खत्म हो गया। कटरीना को जिस फिल्म से निकाला गया था, वो 2003 में रिलीज हुई अनुराग बसु निर्देशित साया (Saaya) थी।

Katrnia Kaif Replaced

लंदन से आईं एक्ट्रेस से हुई थीं रिप्लेस

साया फिल्म में जॉन अब्राहम, महिमा चौधरी और तारा शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में तारा शर्मा का माया वाला किरदार वास्तव में कटरीना निभाने वाली थीं। तारा शर्मा भी बॉलीवुड में नई थीं। उन्होंने लंदन में अपनी हाई-फाई सैलरी छोड़ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। भले ही यह फिल्म न चली हो, लेकिन तारा को स्टारडम मिल गया था।

निकाले जाने से टूट गई थीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने खुद बॉलीवुड बबल के साथ एक थ्रोबैक इंटरव्यू में इसके बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें एक दिन नहीं बल्कि एक शॉट के बाद ही फिल्म से निकाल दिया गया था। उस समय उनके मन में चल रहा था कि उनकी जिंदगी और करियर भी खत्म हो गया। 

Katrina Kaif

मुंह पर करते थे बेइज्जती

कटरीना कैफ को कहा गया था कि वह एक्ट्रेस नहीं बन सकती हैं। उन्होंने इस दौर को याद करते हुए कहा था, "जब मैंने शुरुआत की थी तो लोगों ने मेरे मुंह पर सीधे-सीधे कहा था, 'तुम एक्ट्रेस नहीं बन सकतीं और तुममें कोई अच्छी बात नहीं है।' तब मैं भी रोई थी, तो रोने से मदद मिलती है। लेकिन फिर आप अपने विजन पर डटे रहते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत रखते हैं।"

यह भी पढ़ें- 9xm पर खूब बजता था Salman Khan का गाना, बिना सुने बच्चे नहीं जाते थे स्कूल; 22 साल से है बेस्ट 'पार्टी एंथम'

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif के बढ़े हुए वजन की ट्रोलिंग पर Parineeti Chopra का रिएक्शन, कहा- 'नकारात्मक नजरिए से क्यों...'