विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ना ज्यादा बिजली, ना इंटरनेट... मदुरै के एक गांव में रहती हैं Katrina Kaif की मां, क्या है इसकी वजह?

Published: Tue, 22 Sep 2026 01:16 PM (IST)

कटरीना कैफ भले ही करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हों, लेकिन उनकी मां आज भी मदुरै के एक छोटे से ...और पढ़ें

मदुरै के छोटे से गांव में रहती हैं कटरीना की मां/ फोटो-इंस्टाग्राम

मदुरै के छोटे से गांव में रहती हैं कटरीना की मां/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कटरीना की मां सुजैन टरकोटे मदुरै के गांव में रहती हैं

  2. न ढंग से गांव में आती है बिजली न है इंटरनेट 

  3. कटरीना कैफ की मां ने संवारी है गांव के बच्चों की जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह भले ही शादी के बाद से फिल्मों से दूर हों, लेकिन इतने सालों बाद भी उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। कटरीना न सिर्फ एक अच्छी पत्नी और सफल एक्ट्रेस हैं, बल्कि वह एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी हैं।

कटरीना जहां खुद का इतना बड़ा एम्पायर चला रही हैं, तो वहीं उनकी मां सुजैन टरकोटे ने मदुरै के एक ऐसे गांव में रहती हैं, जहां न ढंग से पानी आता है और न 12 घंटे से ज्यादा बिजली मिलती है। आखिर क्यों वह तमिलनाड़ु के मदुरै के एक छोटे से गांव में जिंदगी बिता रही हैं, नीचे डिटेल में पढ़ें डिटेल्स।

2008 में तमिलनाड़ु चली गई थी कटरीना की मां

बेटी की दौलत और शोहरत से दूर कटरीना की मां ने अपने लिए एक सरल जिंदगी चुनी है। कटरीना कैफ की मां सुजैन 2008 में तमिलनाडु में बस गई थीं, जहां उन्होंने रिलीफ इंडिया प्रोजेक्ट नाम के एक एनजीओ की स्थापना की। शुरुआत में उनका मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूल्स और ग्रामीण समुदायों के बच्चों को शाम की मुफ्त ट्यूशन देना था, लेकिन बीतते समय के साथ उन्होंने बड़े स्तर पर बच्चों की शिक्षा, उनके स्वास्थ्य और चाइल्ड प्रोटेक्शन को लेकर अन्य चीजों पर भी फोकस किया।

katrina kaif

पिछड़े गांव के 300 से अधिक बच्चों को दी शिक्षा

साल 2015 में कटरीना की मम्मी ने एक माउंटेन व्यू स्कूल बनाया था, जिसे उन्होंने 30 से कम बच्चों के साथ एक नर्सरी के तौर पर शुरु किया था। अपने स्कूल में वह उन गांव के बच्चों को शिक्षा प्रदान करती हैं, जो आर्थिक रूप से पिछड़े गांव से ताल्लुक रखते हैं। इतने सालों में उन्होंने 300 से अधिक बच्चों के लिए नर्सरी और प्राइमरी स्कूल्स बना दिए हैं।

कटरीना कैफ ने एबीपी चैनल को दिए एक बहुत पुराने इंटरव्यू में मां के इस नेक काम के बारे में बात करते हुए कहा था, "मेरी मां मदुरै में रहती हैं, जहां उन्होंने बच्चों के लिए एक स्कूल शुरु किया था। वह टीचर हैं, बच्चों को वो वहां पर पढ़ाती हैं। मेरी मां वहां पर बहुत खुश हैं। उनकी चैरिटी और आशीर्वाद की वजह से ही मुझे आज ये मुकाम मिला है।"

Untitled design - 2026-09-22T131223.133

गांव में मां से वीडियो कॉल पर नहीं कर पातीं बात

इसी पुराने इंटरव्यू में कटरीना कैफ ने ये भी बताया था कि उनकी मां लग्जरी लाइफ से खुद को बहुत दूर रखती हैं और अपनी जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं। मेरी क्रिसमस एक्ट्रेस ने कहा, "वहां पर रहना बिल्कुल भी आसान नहीं है, क्योंकि वहां पर बिजली नहीं आती है। गांव में सिर्फ 12 घंटे बिजली मिलती है। कभी मेरा मन कर जाता है कि मम्मी से वीडियो कॉल पर बात करूं, लेकिन वहां कभी बिजली नहीं होती, तो कभी वहां पर इंटरनेट नहीं होता। तो हम नॉर्मल कॉल पर बात कर लेते हैं।"

कटरीना कैफ ने यह भी शेयर किया था कि उनकी मां के इन नेक कामों के बारे में शुरु से ही वह वाकिफ थीं। चैरिटी और दूसरे लोगों की मदद करना वह शुरुआत से ही अपने घर में देखती आई हैं। यही नेकी के काम को देखकर वह बड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- 'मैंने मजाक...' पाकिस्तानी आरजे ने Katrina की बॉडी शेमिंग करने पर मांगी माफी, भाईजान के जवाब के बाद आया रिएक्शन

यह भी पढ़ें- 14 साल पहले मां बनने के बाद Aishwarya के बढ़े वजन पर छिड़ा था विवाद, एक्ट्रेस ने कर दी थी ट्रोलर्स की बोलती बंद