'मैंने मजाक...' पाकिस्तानी आरजे ने Katrina की बॉडी शेमिंग करने पर मांगी माफी, भाईजान के जवाब के बाद आया रिएक्शन
पाकिस्तानी आरजे डॉ. एजाज वारिस ने कटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान के रिएक्शन के बाद माफी मांगी है।

HighLights
पाकिस्तानी आरजे डॉ. एजाज वारिस ने कटरीना कैफ से माफी मांगी
सलमान खान ने ट्रोलर्स को बॉडी शेमिंग पर जमकर लताड़ा था
आरजे ने अंबानी के गणपति उत्सव पर कटरीना पर टिप्पणी की थी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में सलमान खान (Salman Khan) ने ट्रोलर्स की जमकर लताड़ लगाई। एक्ट्रेसेज की बॉडी शेमिंग और कटरीना (Katrina Kaif) के बढ़े वजन पर उनको ट्रोल करने वालों पर सलमान खान खूब बरसे।
आरजे ने वीडियो शेयर कर मांगी माफी
दरअसल इसकी शुरुआत पाकिस्तान से हुई थी। पाकिस्तानी आरजे डॉ. एजाज वारिस ने अनिल अंबानी के यहां गणपति उत्सव में शामिल कटरीना कैफ के बढ़े हुए वजन का मजाक उड़ाया था। इसी के बाद सलमान खान ने रिएक्ट किया था।
कटरीना ने ट्रोलिंग पर चुप्पी साध रखी है, जबकि अभिनेता सलमान खान ने लाइव शो में इस बारे में अपनी राय रखी। अब आरजे डॉ एजाज ने खुद सामने आकर सलमान खान और कटरीना कैफ से माफी मांगी। उन्होंने उन्हें अपना फेवरेट भी बताया।
View this post on Instagram
मैंने गलत किया - आरजे एजाज
आरजे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'कटरीना कैफ मैं आपसे सच में माफी मांगता हूं, अगर आपका दिल दुखा है। सभी को सॉरी जिसका भी दिल टूटा। मैंने तो बहुत कैजुअल अंदाज में बोल दिया था मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी। पता नहीं किस फ्लो फ्लो में वो बात कह दी। मैंने गलत किया। सॉरी सलमान खान और कटरीना कैफ के व्यूअर्स। मेरी बिल्कुल भी नियत ऐसी नहीं थी और न ही मैंने बॉडी शेमिंग की है।'
View this post on Instagram
उन्होंने कहा कि उन्हें बाद में ये अहसास हुआ कि उनसे फ्लो फ्लो में कुछ गलत निकल गया है। अंबानी के गणेश चतुर्थी समारोह में वो कपल्स के बेस्ट लुक को रिव्यू कर रहे थे और उनका इरादा कटरीना को बॉडी शेम करना बिल्कुल नहीं था। मैंने बस एक हुक लाइन के दौर में शुरू में हल्का सा जोक किया।
आरजे ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें अपने कमेंट पर पछतावा हो रहा था और वे अपने शब्द वापस लेना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग भले ही डर के मारे माफी मांगने का आरोप लगाएं, लेकिन उन्हें ऐसी प्रतिक्रियाओं की कोई परवाह नहीं है।
