14 साल पहले मां बनने के बाद Aishwarya के बढ़े वजन पर छिड़ा था विवाद, एक्ट्रेस ने कर दी थी ट्रोलर्स की बोलती बंद
14 साल पहले Aishwarya Rai आराध्या के जन्म के बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल 2012 में शामिल हुई थीं। जिसके बाद ...और पढ़ें

ऐश्वर्या राय भी हुई थीं बॉडी शेमिंग का शिकार
HighLights
ऐश्वर्या राय भी हुई थीं बॉडी शेमिंग का शिकार
कटरीना के बढ़ते वजन पर ट्रोलिंग से फिर उठा मुद्दा
सलमान खान ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंबानी के गणेश उत्सव में नजर आईं कटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ट्रोलिंग कर डाली। वहीं हाल ही में सलमान खान ने बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सेलिब्रिटी की बॉडी शेमिंग करने पर ट्रोलर्स को खूब खरी खोटी सुनाई।
इस मुद्दे ने फिर से महिलाओं के प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ने वाले वजन की ट्रोलिंग पर एक बहस छेड़ दी है। सलमान खान (Salman Khan) के साथ ही कई लोगों ने इस तरह की ट्रोलिंग करने वालों की आलोचना की है।
यह भी पढ़ें- 'अपनी शक्ल देखो...' कटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़के Salman Khan? 'बिग बॉस 20' में शर्ट उतारकर ट्रोलर्स को दिया चैलेंज
ऐश्वर्या राय को भी किया था ट्रोल
हालांकि इंडस्ट्री में सेलेब्रिटी के साथ होने वाली इस तरह की ट्रोलिंग कोई नई बात नहीं है। 14 साल पहले जब दुनिया की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था और उसके बाद जब वे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2012 में शामिल हुई थीं तब भी लोगों ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर कई तरह की अजीब बातें कही थीं।
-1789897418215.webp)
14 साल पहले भी छिड़ी थी बहस
नवंबर 2011 में अपनी बेटी आराध्या को जन्म देने के बाद, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) कान्स फिल्म फेस्टिवल 2012 में शामिल हुई थीं। जहां की तस्वीरें वायरल सामने आने के बाद उन्हें प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन की वजह से लोगों की कड़ी आलोचना और बॉडी-शेमिंग का सामना करना पड़ा। प्रेग्नेंसी के बाद मीडिया और ऑनलाइन लोगों ने ऐश्वर्या की काफी आलोचना की क्योंकि वह तुरंत अपने पुराने फिगर में वापस नहीं आ पाई थीं। उनकी तस्वीरें खूब शेयर की गईं, जिससे नई मां के लुक को लेकर तीखी बहस छिड़ गई।
-1789897434924.webp)
ऐश्वर्या राय ने दिया था जवाब
इन ट्रोलर्स को लेकर ऐश्वर्या ने बहुत ही शांत और गरिमापूर्ण रवैया अपनाया और कहा कि वजन बढ़ना और शरीर में बदलाव आना मां बनने और शरीर में पानी जमा होने (water retention) का एक स्वाभाविक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह खुद को छिपाने या साइज जीरो जैसी नकली सुंदरता की उम्मीदों के आगे झुकने के बजाय अपने बच्चे के साथ एक असल जिंदगी जीने में व्यस्त थीं।
-1789897463233.webp)
इंडस्ट्री के लोगों ने किया था सपोर्ट
रवीना टंडन और स्वरा भास्कर जैसी स्टार्स ने उस वक्त ऐश्वर्या के इस शालीनता से दिए जवाब की तारीफ की थी और साथ उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या के सबके सामने आने से दूसरी नई मांओं को भी आत्मविश्वास मिला।
सलमान खान ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब
हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड का वार में सेलेब्रिटी के वजन और बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोलर्स को फटकार लगा दी। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि ये बहुत ही अजीब बात ये है कि लोग फीमेल सेलेब्रिटी के पोस्ट प्रेग्नेंस बढ़े वजन को लेकर घटिया कमेंट करते हैं।
-1789897492357.webp)
मां बनने के बाद वजन बढ़ता ही है और जब वे पिक्चर में आएंगी तो वापस शेप में आ जाएंगी। लेकिन इस तरह की बातें बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। इसके अलावा उन्होंने सेलिब्रिटीज और खुद के वजन को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर भी करारा जवाब दिया।
भले ही सलमान खान के आवाज उठाने के बाद आज यह मुद्दा फिर से गर्माया हो लेकिन फीमेल स्टार्स सालों से इस तरह की आलोचनाओं का सामना करती आई हैं। फिर चाहे वह मिस वर्ल्ड ही क्यों ना रही हो। शायद समय आ गया है कि इस बात को गंभीरता से लिया जाए और नई मां बनी महिलाओं के लिए संवेदनशील सोच अपनाई जाए।
