'घूम के चमाट मारो...' एक्ट्रेसेज को गलत तरीके से क्लिक करने पर भड़के Salman Khan, वरुण धवन को भी किया सपोर्ट
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बिग बॉस 20 में पैपराजी द्वारा अभिनेत्रियों की आपत्तिजनक तस्वीरें लेने और बॉडी शेमिंग करने वालों पर जमकर निशाना साधा।
-1789893662315_m.webp)
HighLights
सलमान खान ने बिग बॉस 20 में पैपराजी पर जमकर गुस्सा निकाला
अभिनेत्रियों की आपत्तिजनक तस्वीरें लेने पर आपत्ति जताई
महिलाओं को ऐसे फोटोग्राफरों के खिलाफ आवाज उठाने की सलाह दी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार के लेटेस्ट एपिसोड में खुलकर अपनी बात रखी। अपने गंजेपन और लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को एक्टर ने करारा जवाब दिया।
सलमान खान ने कई मुद्दों पर की बात
कटरीना कैफ को बॉडीशेम करने वालों से लेकर एक्ट्रेसेज के बैक पोज से शॉट्स खींचने वालों तक सलमान खान ने पैपराजी पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा भी सलमान इस एपिसोड के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर बोलते नजर आए।
सलमान ने पैपराजी द्वारा महिलाओं की ऐसी तस्वीरें खींचने के बढ़ते चलन पर चिंता जताई, जिनमें वे उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस करवाते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे फोटोग्राफर अक्सर अभिनेत्रियों के कार से उतरते या चढ़ते समय तस्वीरें लेने के लिए खुद को सही जगह पर खड़ा करते हैं ताकि ऐसा कोई पोज ले सकें जिससे विवाद हो।
View this post on Instagram
सलमान की महिलाओं को सलाह
सलमान ने साई मांजरेकर, नेहा धूपिया और अपनी भांजी अलिजेह का नाम लेकर बोला कि उनके साथ ऐसा हो चुका है। सलमान ने कहा कि मैं सभी लड़कियों से कहना चाहता हूं कि जब भी उन्हें ऐसा कुछ लगे घूम के चमाट मारो।
सलमान ने उन लोगों को भी लताड़ लगाई जिन्होंने उनके भाई सोहेल खान को उनके लुक्स और वरुण धवन को उनकी स्माइल के लिए ट्रोल किया।
LATEST - Varun Dhawan’s Instagram Story.
— Sohail. (@BeingSohail__) September 20, 2026
David Dhawan and Varun Dhawan watching #BiggBoss20 as Bhai opened his T shirt.
Bhai also spoke about Varun Dhawan on the show Varun & his family faced body shaming and trolling.#SalmanKhan pic.twitter.com/LoATK8Jm5s
इसी के बाद वरुण धवन ने अपने इंस्टा पर वो स्टोरी क्लैप वाला इमोजी बनाकर शेयर की जिसमें सलमान खान सबको जवाब दे रहे हैं। वरुण बिग बॉस 20 का ये एपिसोड अपने पापा के साथ देख रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि हालांकि कुछ महिलाओं को ऐसी तस्वीरों से कोई आपत्ति नहीं हो सकती है, लेकिन उनकी जानकारी में कई अभिनेत्रियां इसे नापसंद करती हैं और उन्हें इस बारे में जरूर बोलना चाहिए।
