'अब इसे भी ट्रोल करो...'Vicky-Katrina की नई तस्वीर से इंटरनेट पर बवाल, छावा एक्टर को लेकर कहा कुछ ऐसा
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की लंदन से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें विक्की का बदला हुआ लुक चर्चा का विषय बन गया है।
-1791784832601_m.webp)
विक्की कौशल और कटरीना कैफ
HighLights
विक्की-कटरीना की लंदन से नई तस्वीर वायरल
विक्की कौशल का बदला लुक बना चर्चा का विषय
ट्रोलिंग पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हाल ही में, बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) लंदन में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। कैटरीना के कॉस्मेटिक ब्रांड के ब्यूटी (Kay Beauty) ने खास उपलब्धि हासिल की है। यूके में इसे एक साल पूरे कर लिए हैं जिसकी सालगिरह मनाने एक्ट्रेस वहां गई थीं।
लंदन से वायरल हो रही कपल की फोटो
इस दौरान वहां से विक्की कौशल और कटरीना कैफ की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में यह जोड़ी लंदन की सड़क पर एक फैन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। विक्की कैज़ुअल लुक में ग्रे स्वेटशर्ट, कैप और चश्मा पहने हुए थे, कैज़ुअल 'स्ट्रीट स्टाइल' लुक में बहुत रिलैक्स्ड नजर आए जबकि कटरीना ने ग्रे रंग की बड़ी जैकेट और सफेद शर्ट पहनी थी।
-1791784927426.webp)
विक्की कौशल की ये फोटो इसलिए भी खूब वायरल हो रही है क्योंकि इसमें उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। इस फोटो में विक्की कौशल दाढ़ी बढ़ाए हुए, चश्मे और कैप पहना हुआ है। उनका लुक पहले के मुकाबले काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। उनके नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाए तेज हो गईं।
View this post on Instagram
बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आए विक्की कौशल
कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि विक्की ने ये लुक अपनी आने वाली फिल्म ‘महावतार’ के लिए लिया है। दोनों की यह फोटो एक फैन पेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की थी। वहीं कुछ लोगों ने ट्रोलर्स के डबल स्टैंडर्स पर बात करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों पहले कटरीना जब विक्की के साथ एंटीलिया में हुई गणेश पूजा में नजर आई थीं तो उनके बढ़े हुए वजन पर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया गया।
View this post on Instagram
यूजर्स ने किया कटरीना को सपोर्ट
वहीं विक्की की इस तस्वीर पर यूजर्स चुप हैं। इसी को लेकर एक यूजर ने लिखा, 'अब विक्की को उनके लुक्स के लिए कोई ट्रोल नहीं करेगा।' दूसरे ने लिखा, 'ट्रोलिंग सिर्फ उनकी पत्नी के लिए ही है, है ना?" तीसरे यूजर ने लिखा, 'डबल स्टैंडर्ड'।
बता दें कि इससे पहले कटरीना पहले भी ऑनलाइन आलोचना के असर और इस बात की अहमियत पर बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बोला था कि वो लोगों की राय को अपनी निजी पसंद पर हावी नहीं होने देती। लंदन में अपने ब्यूटी ब्रांड की पहली सालगिरह के मौके पर आयोजित एक इवेंट में उन्होंने इस पर बात की थी।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। नवंबर 2025 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम विहान है।
यह भी पढ़ें- Love & War से Vicky Kaushal के दो पोस्टर्स आउट, दीवानगी में कौन सी हद करेंगे पार? फर्स्ट लुक ने बढ़ाई बेचैनी
यह भी पढ़ें- ट्रोलिंग पर पहली बार Katrina Kaif ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमारी क्षमता पर बुरा असर...
