विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: 'AI से बच्चे पैदा कर लो...' कटरीना को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं Vidya Balan; ट्रोलर्स को लगाई लताड़

Published: Tue, 13 Oct 2026 09:33 PM (IST)

सलमान खान के बाद अब विद्या बालन (Vidya Balan) ने एक्ट्रेसेस की बॉडी शेमिंग करने वालों की जमकर क्लास लगाई है।

ऑनलाइन ट्रोलिंग पर भड़कीं विद्या बालन

ऑनलाइन ट्रोलिंग पर भड़कीं विद्या बालन 

HighLights

  1. विद्या बालन ने बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स की लगाई 

  2. एक्ट्रेसेस की बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब

  3. 'जेलर 2' में 'कांता' के दमदार रोल में नजर आएंगी विद्या 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की बॉडी शेमिंग और उनके वजन को लेकर हो रही ट्रोलिंग एक चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े हुए वजन को लेकर इंटरनेट पर खूब ट्रोलिंग हुई। वहीं ऐश्वर्या राय के रैंप वॉक के बाद भी यही चीज इंटरनेट पर दोहराई गई।

इन सबके बीच सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस 20 में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था और अब विद्या बालन (Vidya Balan) ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने दैनिक जागरण से खास बातचीत में इंटरनेट पर ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई है-

ऑनलाइन ट्रोलिंग पर भड़कीं विद्या बालन

ऑनलाइन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए विद्या ने कहा, 'ये इतनी बकवास बात है...जो लोग दूसरो की निंदा कर रहे हैं उनको खुद को आईने में देखना चाहिए। सबसे बड़ी बात ये है कि कहीं ना कहीं ये खुद से ही नाखुश हैं और उनमें ही कुछ खामी है तभी वे दूसरों में कमियां निकाल रहे हैं। दूसरी बात अगर उनको इतनी ही दिक्कत है कि औरतें बच्चे पैदा करने के बाद मोटी हो जाती हैं, तो फिर ये जो एआई, एआई करते रहते हो तो एआई से बच्चे पैदा करवा लो।

vidya (1)

विद्या ने आगे कहा, 'पोस्ट प्रेग्नेंसी महिलाओं की बॉडी में कई हॉर्मोनल बदलाव होते हैं और आपको ये हक किसी ने नहीं दिया कि आप किसी की बॉडी अपीयरेंस को लेकर मजाक बनाओ या ट्रोलिंग करो'।

विद्या बालन का वर्कफ्रंट

विद्या बालन की पिछली रिलीज राजा शिवाजी थी जिसमें रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सफल रही थी। इसमें संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए थे।

vidya (5)

वहीं उनकी आने वाली फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) है जिसमें वे कांता के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर में दर्शकों को उनका लुक और कैरेक्टर काफी पसंद आया है। इसके अलावा वे अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म में भी नजर आएंगी जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार होंगे।

'जेलर 2' के बारे में

Jailer 2 में रजनीकांत, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती के साथ एस जे सूर्या, राम्या कृष्णन, शिव राजकुमार, योगी बाबू जैसे कलाकार भी शामिल हैं। 'जेलर 2', 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: नवरात्र में लगेगा मनोरंजन का मेला, थिएटर्स में फिल्मों का 'प्रहार', OTT पर एंटरटेनमेंट की बाढ़