विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming Releases: नवरात्र में लगेगा मनोरंजन का मेला, थिएटर्स में फिल्मों का 'प्रहार', OTT पर एंटरटेनमेंट की बाढ़

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:19 PM (IST)

नवरात्र के हफ्ते में थिएटर्स और OTT पर मनोरंजन की बाढ़ आने वाली है। आइए जानते हैं इस वीकेंड पर ...और पढ़ें

थिएटर और ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज

थिएटर और ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज

HighLights

  1. थिएटर और ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज

  2. नवरात्र के हफ्ते में थिएटर्स में क्या-क्या होगा रिलीज?

  3. ओटीटी पर दस्तक देंगी ये फिल्में और सीरीज 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र का त्यौहार चल रहा है और ऐसे में माता के पांडालों के साथ-साथ थिएटर्स में भी रौनक रहने वाली है। क्योंकि इस हफ्ते में सिनेमाघरों में कई मोस्ट अवेटेड और चर्चित फिल्में दस्तक देने वाली हैं। यानी यह तो तय है कि इस वीकेंड बोरियत तो फील नहीं होगी। आइए जानते हैं थिएटर्स से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर क्या रिलीज होने वाला है।

थिएटर्स में रिलीज होने वाली फिल्में

इस बार थिएटर्स में साल की मच अवेटेड फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। नवरात्र के हफ्ते में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट-

प्रहार (Prahaar)

राजकुमार राव (Rajkuammar Rao) की मच अवेटेड फिल्म इस हफ्ते थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। यह फिल्म एक बायोग्राफिकल कोर्टरूम ड्रामा है। जिसमें मशहूर स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर उज्ज्वल निकम के जीवन और उनके कानूनी संघर्षों की कहानी को दिखाया जाएगा। प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम 16 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Upcoming (11)

इसमें 2008 के 26/11 मुंबई आतंकी हमले और आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए उज्ज्वल निकम द्वारा लड़ी गई कानूनी लड़ाई को भी दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अक्टूबर में थिएटर्स में Prahaar करने आ रहे Rajkummar Rao, पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमलों के मुख्य आरोपी की कहानी

राणाबली (Ranabaali)

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर राणाबली 19वीं सदी की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें दक्षित भारत के रायलसीमा क्षेत्र की कहानी को दिखाया गया है। जहां ब्रिटीश राज के दौरान हुए भयानक अकाल और अत्याचारों को दिखाया गया है। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Upcoming (12)

नई नवेली (Nayyi Navelli)

यामी गौतम (Yami Gautam) स्टारर हॉरर-कॉमेडी इस हफ्ते थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यामी इसमें नई नवेली दुल्हन का किरदार निभा रही है जिस पर उनके परिवार के लोग धीरे-धीरे शक करते हैं कि कहीं वह कोई डायन तो नहीं है।

Upcoming (14)

जेलर 2 (Jailer 2)

रजनीकांत (Rajnikanth), विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर 'जेलर 2' , 2023 में रिलीज हुई जेलर का सीक्वल है। यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने निर्देशित किया और लिखा है वहीं अनिरुद्ध रविचंद्र ने इसका म्यूजिक दिया है।

Upcoming (13)

ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज

Upcoming (15)

इस बार थिएटर्स के साथ-साथ ओटीटी (OTT) पर भी मनोरंजन की कोई कमी नहीं है। लेकिन इस बार फिल्मों और सीरीज के अलावा रियलिटी शोज और टॉक शो भी दस्तक देंगे। यहां देखें नेटफ्लिक्स (Netflix), जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar), प्राइम वीडियो (Prime Video) की स्ट्रीमिंग लिस्ट-

रोडीज रीबर्थ (Roadies Rebirth)- नेटफ्लिक्स/ जियोहॉटस्टार- 16 अक्टूबर 2026

कॉफी विद करण 9 (Koffee With Karan Season 9)- जियो हॉटस्टार- 14 अक्टूबर

मोटू पतलू: स्टोन एज एडवेंचर्स- जियो हॉटस्टार - 12 अक्टूबर

डिस्क्लोजर डे- प्राइम वीडियो- 12 अक्टूबर

DC- सोनी लिव- 16 अक्टूबर

कप्पी स्क्वाड (Kappi Squad)- जियो हॉटस्टार- 15 अक्टूबर

यह भी पढ़ें- किस्मत का मारा, दूल्हा बेचारा... Netflix पर आते ही छा गई 6 एपिसोड की नई कॉमेडी सीरीज