विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अक्टूबर में थिएटर्स में Prahaar करने आ रहे Rajkummar Rao, पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमलों के मुख्य आरोपी की कहानी

Published: Wed, 30 Sep 2026 01:51 PM (GMT+05:30)

राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' 16 अक्टूबर को रिलीज होगी, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है।

उज्जवल निकम के किरदार में राजकुमार राव

उज्जवल निकम के किरदार में राजकुमार राव

HighLights

  1. राजकुमार राव 'प्रहार' में उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं

  2. फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की सच्ची घटना पर आधारित

  3. अजमल कसाब के मुकदमे की कहानी 16 अक्टूबर को रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 26/11 के मुंबई (Mumbai 26/11 Attack) आतंकी हमलों पर आधारित कई फिल्में और ओटीटी (OTT) सीरीज आपने देखी होंगी। अब इसी हमले पर बनी एक और फिल्म बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है।

हम बात कर रहे हैं राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' (Prahaar) की। इस मूवी में उनके अपोजिट वामिका गब्बी (Wamika Gabbi) नजर आएंगी।

साल 2008 में हुआ था हमला

फिल्म का ट्रेलर 29 सितंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ फिल्म की कास्ट और क्रू भी वहां मौजूद थे। बता दें कि सीएसएमटी (CSMT) उन जगहों में से एक थी जहां 2008 में हमला हुआ था।

Ajmal

ट्रेलर की बात करें तो फिल्म की कहानी 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों से जुड़ी हुई है। यह मुख्य रूप से आतंकी अजमल कसाब (Ajmal Kasab) के मुकदमे पर केंद्रित है,जिसे हमलों के दौरान पकड़ा गया था। ट्रेलर में ऐसे कई दृश्य हैं जो निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देंगे और आपको मुंबई में हुई सबसे भयानक घटनाओं में से एक की याद दिला देंगे।

किसका किरदार निभा रहे राजकुमार राव?

राजकुमार राव ने फिल्म में उज्ज्वल निकम का रोल निभाया है और इसमें वो बेहद शानदार लगे। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे असल जिंदगी के किरदारों को निभाने के लिए एकदम सही एक्टर हैं। फिल्म में वामिका गब्बी, निकम की पत्नी के रोल में नजर आएंगी।

फिल्म में सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत जैसे टैलेंटेड एक्टर्स भी हैं। दोनों ने ट्रेलर में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है। साथ ही, अजमल कसाब का रोल निभाने वाले एक्टर ललित प्रभाकर ट्रेलर के आखिर में हमारा ध्यान खींचते हैं। वह आपको नफरत करने के लिए मजबूर कर देंगे।

ट्रेलर देखने में काफी जबरदस्त लग रहा है। अब मूवी कैसा परफॉर्म करती है ये आपको 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पता लग जाएगा। इसे अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है।

यह भी पढ़ें- पर्दे पर 'विषकन्या' बनेंगी लापता लेडीज एक्ट्रेस, राजकुमार राव की फैंटेसी हॉरर मूवी में हुई एंट्री?

यह भी पढ़ें- 13 साल बाद OTT पर आई राजकुमार राव की पुरानी फिल्म, कोर्ट-रूम ड्रामा ने जीते थे दो नेशनल अवॉर्ड