13 साल बाद OTT पर आई राजकुमार राव की पुरानी फिल्म, कोर्ट-रूम ड्रामा ने जीते थे दो नेशनल अवॉर्ड
अभिनेता राजकुमार राव की 13 साल पुरानी एक फिल्म को अब ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है।
-1790666139501_m.webp)
राजकुमार राव की फिल्म (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)
HighLights
एक्टर राजकुमार राव की कल्ट मूवी
ओटीटी पर आई पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा
अभिनेता ने जीता था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को हिंदी सिनेमा का वर्सेटाइल एक्टर माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म थी, जिसने बतौर अभिनेता राजकुमार को बॉलीवुड में असली पहचान दिलाई।
अपनी उस फिल्म के लिए राजकुमार राव ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। अब उनकी वह फिल्म 13 साल के लंबे इंतजार के बाद ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम की गई है। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में बात की जा रही है।
13 साल बाद ओटीटी पर आई राजकुमार राव की फिल्म
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की जिस मूवी के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, वह एक कोर्ट-रूम ड्रामा फिल्म है, जो बॉक्स ऑफिस पर तो खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अपनी शानदार कहानी के चलते इसे एक मजबूत कंटेंट वाली फिल्म माना गया। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात फिल्म शाहिद (Shahid OTT Release) की जा रही है, जिसे 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
यह भी पढ़ें- कब आ रहा Panchayat का पांचवा सीजन? खुद फुलेरा के प्रधान जी उर्फ Raghubir Yadav ने अपने अंदाज में दिया जवाब
-1790667343078.webp)
अब 13 साल के बाद राजकुमार राव की शाहिद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम की गई है। इस बात की जानकारी शाहिद के सह-लेखक और संपादन करने वाले अपूर्वा एम असरानी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट करके दी है। अपूर्वा ने लिखा है-

नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म शाहिद आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो स्ट्रीम कर दी गई। हमारी फिल्म को स्ट्रीमिंग के लिए जगह मिलने में 13 साल लग गए। अगर आपने इसे नहीं देखा है, तो जरूर देखें। अगर देख चुके हैं, तो दोबारा देखें। एक शानदार टीम की बनाई यह फिल्म हमें उस तरह के साहसी सिनेमा की याद दिलाती है, जिसे हम कभी बनाया और सराहा करते थे।
आपको बता दें कि 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान शाहिद के निर्देशन के लिए डायरेक्टर हंसल मेहता को बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था और राजकुमार राव उसी साल बेस्टर एक्टर चुने गए थे।
क्या है शाहिद की कहानी?
राजकुमार राव शाहिद की कहानी के बारे में बात की जाए तो ये फिल्म शाहिद आजमी की कहानी दर्शाती है, जो एक मानवाधिकार वकील और सामाजिक कार्यकर्ताथे। उन्होंने टेरर कानूनों के तहत आरोपी लोगों का बचाव किया और सही कानूनी प्रक्रिया के लिए लड़ाई लड़ी। आतंकवाद के झूठे मामलों में फंसाए गए लोगों के हक के लिए आजमी ने आवाज उठाई थी, हालांकि, 2010 में उनकी हत्या कर दी गई थी।
