Awarapan 2 OTT Release: चुपके से ओटीटी पर आई इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', इस प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम
अभिनेता इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन 2 अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी आ गई है।
-1790498108140_m.webp)
आवारापन 2 ओटीटी पर हुई रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
आवारापन 2 ओटीटी पर हुई स्ट्रीम
इस प्लेटफॉर्म पर आई रोमांटिक फिल्म
इमरान हाशमी की सुपरहिट मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की सबसे सफल फिल्मों के बारे में बात की जाए तो उसमें इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 का नाम भी शामिल होगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली आवारापन 2 को अब ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया गया है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली आवारापन 2 (Awarapan 2) कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई है।
ओटीटी पर आई आवारापन 2
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर रोमांटिक ड्रामा आवारापन 2 ने अपनी शानदार कहानी से सभी का दिल जीता था। जिसकी वजह से इस मूवी को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। यही वजह थी कि कमर्शियल तौर पर आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। लंबे समय से इसकी ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आ गई है।
यह भी पढ़ें- स्टारडम पर भारी पड़ा कंटेंट, छोटी फिल्मों ने बदली सिनेमा की किस्मत; सफलता का लिखा इतिहास
-1790498929496.webp)
दरअसल थिएटर्स रिलीज से पहले आवारापन 2 के डिजिटल राइट्स की डील प्राइम वीडियो (Prime Video) के साथ कर ली गई थी। इस आधार पर अब सिनेमाघरों के बाद आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी। लेकिन फिलहाल ये रेंट बेसिस पर ओटीटी पर मौजूद है, जिसके लिए 349 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
-1790498943514.webp)
हालांकि, जिन लोगों के पास अमेजन प्राइम वीडियो का मंथली सब्सक्रिप्शन है, वह आने वाले 9 अक्टूबर से आवारापन 2 को फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम कर पाएंगे। ऐसे में अब आवारापन 2 बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने ते लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है।
मालूम हो कि 14 अगस्त 2026 को आवारापन 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश सनी देओल स्टारर फिल्म बंटवारा 1947 के साथ हुआ था, जिसमें बाजी इमरान की आवारापन 2 ने मारी थी।
आवारापन 2 की कमर्शियल परफॉर्मेंस
बात की जाए आवारापन 2 की कमर्शियल परफॉर्मेंस के बारे में तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इमरान हाशमी की इस मूवी का लाइफटाइम नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 152 करोड़ रहा था, जबकि वर्ल्डवाइड इस मूवी 220 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। फिल्म का बजट 90 करोड़ था, इस वजह से ये सुपरहिट साबित हुई।
