विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rise and Fall 2 में कटा बवाल, शहजाद पूनावाला के साथ हुई मारपीट; हिंसा के बाद शो से बाहर हुए सिवेत तोमर

Published: Mon, 28 Sep 2026 04:50 PM (IST)

राइज एंड फॉल सीजन 2 में शहजाद पूनावाला और सिवेत तोमर के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद सिवेत को शो से बाहर कर दिया गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. शहजाद पूनावाला और सिवेत तोमर के बीच हुई हाथापाई

  2. हाथापाई के बाद सिवेत तोमर को शो से निकाला गया

  3. स्वरा भास्कर और करण पटेल ने भी शो छोड़ने का फैसला किया

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। राइज एंड फॉल सीजन 2 (Rise and Fall 2) में टीम मेट्स के बीच बवाल हो गया है। शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) और सिवेत तोमर (Siwet Tomar) के बीच झगड़ा इतने बढ़ गया कि हाथा पाई शुरू हो गई।

सिवेत ने इतना गुस्सा किया कि शहजाद के कपड़े फट गए और वो जमीन पर धड़ाम से गिर गए। तीसरे एपिसोड में हुई झड़प के बाद सिवेत को रियलिटी शो से बाहर कर दिया गया।

स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और करण पटेल ने भी विरोध में शो छोड़ने का फैसला किया, हालांकि अभी यह पक्का नहीं है कि उन्हें सच में बाहर किया गया है या नहीं। इसका पता अगले एपिसोड में चलेगा।

कहां से शुरू हुआ बवाल?

एपिसोड की शुरुआत बेसमेंट में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच इस बात पर चर्चा से हुई कि वे अगला निशाना किसे बना सकते हैं, जबकि पेंटहाउस में मौजूद रूलर्स अपनी चालें चलने की प्लानिंग में व्यस्त थे।

'अल्टीमेट रूलर' रेस के शुरू होने से गेम और भी रोमांचक हो गया। जीतने वाले को टॉवर में अहम फैसले लेने की ताकत मिलती और वह उस हफ्ते 'फॉल' से भी सुरक्षित रहता।

सभी रूलर्स को किसी एक कमजोर रूलर का नाम बताना था। सिवेत ने स्वरा, प्रियंका ने सिवेत, शहजाद ने भी सिवेत का नाम लिया। शहजाद ने जब सिवेत का नाम लिया, तो ये बात उन्हें अच्छी नहीं लगती।

दोनों के बीच गहमागहमी शुरू हो जाती है। शहजाद ने सिवेत को स्वरा से बात करने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वो करण के दूत हैं और वो उनकी हर बात मानते हैं। सभी रूलर्स के फैसलों के बाद सिवेत अल्टीमेट रूलर बनने की रेस से बाहर हो जाते हैं। टास्क के बाद सिवेत-शहजाद के बीच लड़ाई हो जाती है।

फट गया शहजाद पूनावाला का कुर्ता

बहसबाजी के बीच सिवेत शहजाद को धक्का दे देते हैं जिससे वो जमीन पर गिर जाते हैं। सिवेत ने शहजाद को कुर्ता पकड़कर घसीटा, खींचतान में शहजाद के कपड़े भी फट जाते हैं। हालांकि स्वरा भास्कर और करण का मानना हैं कि शहजाद ने उन्हें उकसाया जिसकी वजह से ऐसा हुआ।

एपिसोड के आखिर में करण, तेज प्रताप यादव, शहजाद, प्रियंका, स्वरा, सिवेट, इरिना और राज पेंटहाउस में थे। जबकि निहारिका तिवारी, कायरा अनु, अनीश भगत, सारा गुरपाल, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी और काजल राघवानी बेसमेंट में थे।

बनिजय एशिया द्वारा प्रोड्यूस किए गए 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में Virender Sehwag का डेब्यू, 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को करेंगे होस्ट

यह भी पढ़ें- Rise And Fall 2 को मिला नया होस्ट, रियलिटी शो में स्पोर्ट्स का तड़का लगाएगा ये स्टार क्रिकेटर; प्रोमो आउट