Kartik Aaryan ने मिस इंडिया 2023 के मंच पर किया परफॉर्म, विनर्स के साथ कराया फोटोशूट, लिखा खास नोट
Kartik Aaryan Miss India 2023 Winners कार्तिक आर्यन ने मिस इंडिया 2023 के कार्यक्रम में भाग लिया है। उन्होंने न सिर्फ स्टेज पर लाइव परफॉर्म किया है बल्कि उन्होंने विनर्स के साथ पोज भी किया है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाले है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Kartik Aaryan Miss India 2023 Winners: कार्तिक आर्यन ने फेमिना मिस इंडिया 2023 के ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया है। इस अवसर पर वह अपनी फिल्मों के फेमस गानों पर परफॉर्म करते भी नजर आए। इसके बाद कार्तिक आर्यन ने तीनों विनर्स के साथ पोज किया और इंस्टाग्राम पर तीनों के लिए प्रशंसा नोट भी लिखा है।
कार्तिक आर्यन ने 59वें मिस इंडिया 2023 पेजेंट में भाग लिया
शनिवार को अभिनेता कार्तिक आर्यन ने 59वें मिस इंडिया 2023 पेजेंट में भाग लिया। यह मणिपुर में हुआ था। इस अवसर पर उन्होंने लाइव परफॉर्म भी किया। कार्तिक आर्यन ने परफॉर्मेंस के बाद सभी विजेताओं के साथ तस्वीरें भी खिंचाई। इसमें सभी को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। मिस इंडिया 2023 के मंच पर कार्तिक के अलावा अनन्या पांडे ने भी दमदार परफॉर्मेंस दी है। इस शो को मनीष पॉल और भूमि पेडणेकर ने होस्ट किया था।
कार्तिक आर्यन ने मिस इंडिया 2023 की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडणेकर फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आए थे। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। अब उन्होंने मिस इंडिया 2023 की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके बाद उन्होंने नोट भी लिखा है, मिस इंडिया की खूबसूरत विजेताओं के साथ होना मेरे लिए गर्व की बात है। नंदिनी गुप्ता श्रेया पूंजा और स्त्रेला लुआंग को बधाई।'
Now that's called a hot chilli pepper performance 💃🏻❤️#KartikAaryan #FeminaMissIndia2023 pic.twitter.com/hiObMVMYZK
— Akshitha (@kartikfangirl) April 15, 2023
नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 चुना गया है
राजस्थान की नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 चुना गया है। वहीं, श्रेया पुनिया को फर्स्ट रनर अप और स्त्रेला लुआंग को सेकंड रनर अप चुना गया। कार्तिक आर्यन ने भूतपूर्व मिस इंडिया की विनर्स के साथ परफॉर्म किया। मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ने परफॉर्मेंस की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा में नजर आए थे
कार्तिक आर्यन हाल ही में, फिल्म शहजादा में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा कृति सेनन की अहम भूमिका थी। हालांकि, उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई थी। वह जल्द सत्य प्रेम की कथा में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा कियारा आडवाणी की अहम भूमिका है। वह जल्द आशिकी 3 में भी नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।