Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kartik Aaryan और करण जौहर को वर्क मीटिंग के बाद किया गया स्पॉट, फैंस ने पूछा- दूरियां मिट गई क्या

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 09 Apr 2023 10:00 PM (IST)

    Kartik Aaryan Karan Johar Meeting कार्तिक आर्यन ने करण जौहर से मुंबई में मुलाकात की है। इसके चलते फैंस इस बात के कयास लगा रहे है कि क्या दोनों जल्द फिर किसी प्रोजेक्ट की घोषणा करने वाले है।

    Hero Image
    Kartik Aaryan Karan Johar Meeting: कार्तिक आर्यन फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kartik Aaryan Karan Johar Meeting: कार्तिक आर्यन और करण जौहर को मुंबई में मीटिंग करते हुए देखा गया। कार्तिक आर्यन ने इसके पहले इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। ऐसी खबरें है कि अभिनेता कार्तिक आर्यन और फिल्म निर्माता करण जौहर एक प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। अभी उनके इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करण जौहर और कार्तिक आर्यन को एक ही बिल्डिंग से निकलते हुए देखा गया

    रविवार को दोनों को एक ही समय एक ही बिल्डिंग से निकलते हुए देखा गया। इसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन ने दोस्ताना 2 छोड़ दी थी। इसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। कार्तिक आर्यन और करण जौहर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। कई पैपराजी ने इसे शेयर किया है। एक ने लिखा है, 'दूरियां मिट है। दोनों को मुंबई में प्रोफेशनल मीटिंग के बाद स्पॉट किया गया।'

    View this post on Instagram

    A post shared by @varindertchawla

    कार्तिक और करण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

    इस मीटिंग में कार्तिक आर्यन ग्रे कलर की टीशर्ट पहने नजर आए। वहीं, उन्होंने टोपी चश्मा लगा रखा था। करण जौहर ने सफेद कुर्ता पहन रखा था। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा है, 'क्या बड़ी घोषणा है। दोस्ताना 2।' एक ने लिखा है, 'करण जौहर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को साथ ले लो। हम दोनों को साथ देखने चाहते हैं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन ने दोस्ताना 2 की 2019 में घोषणा की थी

    करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन ने दोस्ताना 2 की 2019 में घोषणा की थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की भी अहम भूमिका थी। हालांकि, कहा जाता है कि कार्तिक का अनप्रोफेशनल बिहेवियर करण जौहर को पसंद नहीं आया। इसके चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई। अब कहा जा रहा है कि दोनों के बीच रिश्ते सामान्य हो गए हैं और दोनों जल्द काम साथ कर सकते हैं। कार्तिक आर्यन फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी पिछली फिल्म शहजादा थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)