विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 सालों से 'दुल्हनों का थीम' सॉन्ग बना हुआ Karisma Kapoor का पुराना गीत, 'मलोडी क्वीन' की आवाज में है अमर

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:22 AM (IST)

अभिनेत्री करिश्मा कपूर का एक कल्ट सॉन्ग पिछले 30 सालों से शादी में दुल्हनों का थीम सॉन्ग बना हुआ है। 

करिश्मा कपूर का लोकप्रिय गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

करिश्मा कपूर का लोकप्रिय गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. करिश्मा कपूर का कल्ट क्लासिक सॉन्ग

  2. शादियों में 30 सालों से मचा रहा है धूम

  3. इस गायिका की मधुर आवाज में हुआ अमर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शादियों के सीजन में हिंदी सिनेमा के गानों की धूम खूब सुनने को मिलती है। इस मामले में बी टाउन की लेडी सुपरस्टार करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का एक कल्ट क्लासिक सॉन्ग भी शामिल होता है, जो पिछले 30 सालों से दुल्हनों के थीम सॉन्ग के तौर पर इस्तेमाल होता हुआ आ रहा है। 

इस गीत को बॉलीवुड की मेलोडी क्वीन यानी अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी मधुर आवाज में गाकर अमर किया है। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन से वेडिंग सॉन्ग के बारे में बात की जा रही है। 

करिश्मा कपूर का वेडिंग सॉन्ग

अभिनेत्री करिश्मा कपूर को 90 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्री के तौर पर भी जाना जाता है। उस दौर में उन्होंने कई यादगार फिल्में दीं, जिनमें सबसे अधिक चर्चा सुपरस्टार आमिर खान संग आई करिश्मा की ब्लॉकबस्टर फिल्म राजा हिंदुस्तानी के बारे में की जाती है। इस मूवी की रोमांटिक कहानी के साथ-साथ गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे, जिनमें एक गाना था- आए हो मेरी जिंदगी में... (Aaye Ho Meri Zindagi Mein)।

यह भी पढ़ें- एकतरफा प्यार का दर्द निकला 'बारातियों का एंथम', 24 सालों से Udit-Alka की आवाज में शादियों में मचा रहा है धूम

Aaye Ho Meri Zindagi Mein song (1)

पिछले तीन दशक से करिश्मा कपूर की राजा हिंदुस्तानी (Raja Hindustani) फिल्म का ये गाना शादियों में खूब बजता हुआ सुनाई देता है। इसे दुल्हनों के थीम सॉन्ग के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। अलका याग्निक ने इस तरह से आए हो मेरी जिंदगी में... को गाया है, उसके लिए उनकी तारीफ होनी बनती है। क्योंकि ये उनकी मधुर आवाज का ही जादू है, जो राजा हिंदुस्तानी मूवी का ये कल्ट गीत आज भी शादी की जान बना हुआ है। 

बात की जाए राजा हिंदुस्तानी के आए हो मेरी जिंदगी में... की मेकिंग के बारे में तो अलका याग्निक की सुरीली आवाज के अलावा संगीतकार नदीम और श्रवण की जोड़ी ने मिलकर इस प्यार भरे गीत के संगीत को तैयार किया। इसके अलावा मशहूर गीतकार समीर की कलम से इसके लिरिक्स निकले थे। 

अलका-उदित की जोड़ी ने बनाया कल्ट क्लासिक

दरअसल करिश्मा कपूर और आमिर खान की राजा हिंदुस्तानी के आए हो मेरी जिंदगी में... गाने के दो वर्जन फिल्म में दिखाए गए हैं। जिसमें मेल वर्जन को मशहूर गायक उदित नारायण (Udit Narayan) ने अपनी मधुर आवाज गया है और वह आमिर खान पर फिल्माया गया। इस तरह से अलका और उदित की आवाज में ये गीत आज भी शादियों में सबका फेवरेट बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Sridevi के 14 साल पुराने मराठी गाने के बिना अधूरी है शादियां, खूब नाचती है दुल्हन की मां; सुनिधि ने गाया अमरगीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।