विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sridevi के 14 साल पुराने मराठी गाने के बिना अधूरी है शादियां, खूब नाचती है दुल्हन की मां; सुनिधि ने गाया अमरगीत

Published: Tue, 24 Nov 2026 12:24 PM (IST)

श्रीदेवी ने 14 साल पहले एक ऐसा मराठी गाना फैंस को दिया था, जो आज भी हल्दी-संगीत और शादी के मौके पर चार चांद लगा देता है। 

शादियों की रौनक बढ़ाता है ये मराठी गीत/ फोटो- इंस्टाग्राम

शादियों की रौनक बढ़ाता है ये मराठी गीत/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 14 साल से शादियों में खूब बज रहा है ये मराठी गीत

  2. श्रीदेवी के मराठी गाने के शुरूआती बोल का ये है मतलब

  3. सुनिधि चौहान की आवाज में खूब झूमी थी दुल्हन की मां

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शादी का सीजन शुरू होते ही YouTube और अन्य प्लेटफॉर्म पर गानों की तलाश तेज हो जाती है। खास तौर पर हल्दी और मेहंदी के फंक्शन के लिए तो दुल्हन की सहेलियां हमेशा कोई अलग गाना ढूंढती हैं। बॉलीवुड में यूं तो वेडिंग सॉन्ग्स की भरमार है, लेकिन पिछले 14 सालों से एक गाना है, जो आपने शादियों में सुना ही सुना होगा। खास तौर पर मराठी शादियों में।

यह गाना दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म का है, जिस पर संगीत-हल्दी और मेहंदी जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन में लड़कियां जमकर ठुमके लगाती हैं। इतना ही नहीं, अगर महाराष्ट्र शादी बारात में श्रीदेवी का सदाबहार वेडिंग सॉन्ग बजा दिया जाए, तो अपने कदम रोकना मुश्किल ही हो जाता है। कौन सा है वो गाना, चलिए बताते हैं।

शादी के माहौल को खुशनुमा बना देता है श्रीदेवी का गाना

वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi Songs) पर फिल्माए जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं। वह साल 2012 में रिलीज हुई 'इंग्लिश-विंग्लिश' का है। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म का 'नवराई माझी लाडाची लाडाची ग...' (Navrai Majhi song) प्री-वेडिंग फंक्शन में खूब बजाया जाता है, जिस पर लोग झूम-झूमकर डांस करते हैं।

इस गाने में शुरूआती लिरिक्स 'नवराई माझी लाडाची...' मराठी भाषा में हैं, जिसमें गाने के बोल से एक मां दूल्हे के परिवार वालों को ये बात समझा रही है कि उनके घर की यह दुल्हन सबकी आंखों का तारा है और बड़े ही नाजों व लाड-प्यार से पली है। 'आवड हिला चंद्राची चंद्राची ग' का मतलब है कि इसकी पसंद चांद जैसी खूबसूरत और अनोखी है।

Screenshot 2026-11-24 121845

सुनिधि चौहान की आवाज में गीत बना कालजयी 

मराठी और हिंदी को मिलाकर बनाए गए श्रीदेवी के इस वेडिंग सॉन्ग के लिरिक्स स्वानंद किरकिरे ने लिखे थे। वहीं इसका म्यूजिक सिंगर और कंपोजर अमित त्रिवेदी ने दिया था। इस गाने को सुनिधि चौहान,स्वानंद किरकिरे, नताली डि लुसियो ने अपनी मधुर आवाज दी है। सोनी म्यूजिक इंडिया ने फिल्म इंग्लिश विंग्लिश का ये गाना 2012 में अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था, जिसे अब तक 13 करोड़ 45 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश की बात करें तो ये श्रीदेवी के करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है, जिसमें उन्होंने एक ऐसी मिडिल क्लास महिला का किरदार निभाया था, जिसका परिवार खराब इंग्लिश और तौर-तरीको की वजह से उसका मजाक उड़ाता है। वह ठान लेती है कि वो इंग्लिश सुधार कर ही रहेगी। मूवी में श्रीदेवी संग आदिल हुसैन, प्रिया आनंद, नविका कोटिया मुख्य भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें- 35 साल पुराना राजस्थान की मिट्टी से निकला गीत, लता मंगेशकर ने दी आवाज; श्रीदेवी की वजह से हुआ अमर

यह भी पढ़ें- सांपों से डरने वाली Sridevi कैसे बनीं बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक 'नगीना'? 40 साल पहले तोड़ी सीता-सावित्री की छवि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।