विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एकतरफा प्यार का दर्द निकला 'बारातियों का एंथम', 24 सालों से Udit-Alka की आवाज में शादियों में मचा रहा है धूम

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:58 AM (IST)

अल्का याग्निक और उदित नारायण की आवाज में 24 सालों से एक गाने पर शादियों में घराती-बाराती खूब नाचते हैं, लेकिन ये बात शायद ही किसी को पता हो कि जिस गाने पर वो डांस कर रहे हैं, वह एकतरफा प्यार के दर्द को बयां करता है। 

बारातियों का एंथम है शादी का दर्दभरा गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम

बारातियों का एंथम है शादी का दर्दभरा गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 24 साल से शादी में खूब बज रहा है उदित-अल्का का ये गीत

  2. सेलिब्रेशन नहीं... एकतरफा प्यार के दर्द को बयां करता है गाना

  3. पैपी सॉन्ग समझकर खूब नाचते हैं घराती-बाराती

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शादी का मौका हो और उसमें ढोलक की ताल न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। भारत में शादी का सीजन आ गया है और दूल्हा-दुल्हन के संगीत-मेहंदी और शादियों में परफॉर्म करने के गानों की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। इन्हीं गानों की लिस्ट में एक ऐसा आइकॉनिक गाना है, जिस पर हर साल कई दोस्तों ने परफॉर्म किया होगा। 

हालांकि, मजेदार बात ये कि ढोलक की जिस आवाज घराती और बाराती मस्त होकर डांस कर रहे हैं, वह ट्रैक असल में वन साइडेड लव के दर्द को बयां करता है। अल्का याग्निक (Alka Yagnik Songs) और उदित नारायण की आवाज में गाया कौन सा है वो दर्द भरा गीत, जिस पर 24 साल से झूम रहे हैं लोग, चलिए बताते हैं।

24 साल से दूल्हा-दुल्हन के दोस्त गा रहे हैं ये गीत

जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 2002 में यशराज की फ्लॉप फिल्म 'मेरे यार की शादी' (Mere Yaar Ki Shadi Hai Song) का टाइटल ट्रैक है। गाने के लिरिक्स हैं 'मेरे यार की शादी है'। 24 साल पहले मूवी में ये गाना उदय चोपड़ा पर फिल्माया गया था, जो अपनी बचपन की दोस्त अंजलि को उसकी शादी की बधाई देता हुआ ये गीत गाता है।

पैपी बीट और गाने की वाइब्स को देखकर वेडिंग में ऐसा लगता है 'मेरे यार की शादी' सेलिब्रेशन सॉन्ग है, लेकिन फिल्म में ये गाना बिल्कुल अलग परिस्थितियों पर फिल्माया गया है। संजय बचपन से ही अंजलि से प्यार करता है, लेकिन उसकी शादी जिमी शेरगिल से होती है। बाहर से तो संजय खुश दिखता है, लेकिन अंदर ही अंदर वह अपने एकतरफा प्यार की वजह से अंजलि से दूर जाता हुआ टूट रहा है।

Screenshot 2026-11-25 105246

अल्का-उदित की आवाज में बन चुका है यादगार

मेरे यार की शादी है में ये गाना काफी मस्ती भरा है, इसलिए दर्दभरे गाने का असल जिंदगी में संगीत सेरेमनी, मेहंदी और दोस्तों के ग्रुप डांस के लिए इस्तेमाल होता है। गाने को उदित नारायण (Udit Narayana Songs)-अल्का याग्निक के साथ-साथ सोनू निगम ने भी अपनी मधुर आवाज दी है। इसके लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे और म्यूजिक जीत और प्रीतम ने दिया है।

 Video Credit- YRF

साल 2015 में जब यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर ये गाना पोस्ट किया था, तब से अब तक गीत को 50 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। उदय चोपड़ा और जिमी शेरगिल के साथ मेरे यार की शादी में तुलिप जोशी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप हुई थी, लेकिन इसके गाने जबरदस्त हिट थे।

यह भी पढ़ें- कश्मीर की संस्कृति से जुड़ा है Preity Zinta का कल्ट गाना, राहत इंदौरी के गीत को 3 सिंगर्स ने बनाया अमर

यह भी पढ़ें- Sridevi के 14 साल पुराने मराठी गाने के बिना अधूरी है शादियां, खूब नाचती है दुल्हन की मां; सुनिधि ने गाया अमरगीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।