Kareena Kapoor ने किया बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विश, लिखा- तुम यूं ही सीरियस होकर...
Malaika Arora Birthday मलाइका अरोड़ा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही है। वहीं अब उनकी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मल्ला की दो तस्वीरे शेयर की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora Birthday: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज यानी 23 अक्टूबर 2022 को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने उन्हें देर रात विश किया। वहीं अब मलाइका की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
करीना कपूर ने किया विश
करीना कपूर ने मलाइका को को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मल्ला की दो तस्वीरे शेयर की है पहली तस्वीर में मलाइका खाने का मेन्यू पढ़ती नजर आ रही हैं तो वहीं, दूसरी फोटो में बर्गर खाते नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ बेबो ने मजेदार कैप्शन लिखा- तुम यूं ही सीरियस होकर मेन्यू को देखती रहो और हमेशा अपने बर्गर को टटोलती रहो और यूं ही शानदार दिखों.. . जन्मदिन मुबारक हो डार्लिंग मल्ला। करीना के अलावा करिश्मा कपूर ने भी मलाइका को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी एक वीडियो शेयर कर लिखा है- जन्मदिन मुबारक को मल्ला।
करीना और मलाइका की दोस्ती
करीना कपूर और मलाइका की दोस्ती बी-टाउन की सबसे फेमस दोस्ती है। इस गैंग में मलाइका- करीना के अलावा करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा भी शामिल है। बेबो अक्सर अपनी सहेली मलाइका के साथ नजर आती हैं। चारों सहेलियां पार्टी और वेडिंग फंक्शन में भी एक साथ दिखाई देती हैं। हर वीकेंड पर चारों पार्टीज करती नजर आती हैं।
अर्जुन कपूर ने यूं किया विश
अर्जुन कपूर और मलाइका की प्रेम कहानी अब किसी से छुपी नहीं है। आए दिन खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार करते हैं। गर्लफ्रेंड के जन्मदिन के मौके पर अर्जुन ने उन्हें प्यार भरे अंदाज में विश किया। एक्टर ने लेडी लव के साथ एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन है- 'The Yin to my Yang. हैप्पी बर्थडे बेबी। तुम जैसी हो वैसी ही रहना, हमेशा खुश रहना और मेरी रहना।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।