विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आयत-उल-कुर्सी' लिखी हुई भोपाल के शाही परिवार का पेंडेंट पहनना Kareena Kapoor को पड़ा भारी, मिला कानूनी नोटिस

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:37 PM (IST)

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने दीवाली पार्टी में अपना खानदानी पेंडेंट पहना जिसके बाद अब उन्हें लीगल नोटिस मिला है।

करीना कपूर को मिला लीगल नोटिस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

करीना कपूर को मिला लीगल नोटिस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. करीना कपूर को मिला कानूनी नोटिस

  2. शाही पेंडेंट पहनना करीना को पड़ा भारी

  3. करीना के पोस्ट डिलीट करने की मांग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए मशहूर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने लेटेस्ट दीवाली लुक के चलते मुसीबत में फंस गई हैं। उनके खिलाफ लीगल नोटिस भेजा गया है और पोस्ट डिलीट करने के साथ-साथ माफी की मांग की गई है।

यह सारा विवाद खड़ा हुआ करीना कपूर खान के एक पेंडेंट की जो उनका खानदानी था। पटौदी खानदान की तरफ से शादी के वक्त करीना कपूर को एक शाही पेंडेंट मिला था जिसे एक्ट्रेस ने हाल ही में फ्लॉन्ट किया। इस पेंडेंट की खास बात यह थी कि इस पर 'आयत-उल-कुरसी' खुदी हुई थी।

दीवाली लुक में रॉयल बनीं करीना

हाल ही में, करीना कपूर खान ने एक दीवाली पार्टी में अपने पर्सनल स्टाइल स्टेटमेंट से हैरान कर दिया। उनके ओवरऑल लुक में शाही टच था। एक्ट्रेस ने डिजाइनर पुनीत बलाना का डिजाइन किया हुआ बेज कलर का काफ्तान पहना था जिसे उन्होंने मैचिंग कलर की पगड़ी के साथ स्टाइल किया था।

kareena kapoor

भोपाल का शाही पेंडेंट किया फ्लॉन्ट

करीना कपूर की पगड़ी पर 200 साल पुरानी नवाब की कल्गी लगी हुई थी। यह वही कल्गी है जिसे सैफ अली खान ने अपनी शादी के वक्त पहना था। करीना ने अपने कफ्तान और पगड़ी के साथ 30 कैरेट का एक पन्ना जड़ा पेंडेंट पहना था, जिस पर 'आयत-उल-कुरसी' खुदी हुई थी।

पेंडेंट में खुदी है आयत

'आयत-उल-कुरसी' पवित्र कुरान के दूसरे अध्याय 'सूरह अल-बकराह' की 255वीं आयत है। यह पेंडेंट मूल रूप से भोपाल की बेगम का था, जो सैफ अली खान से शादी के बाद करीना को मिला। रिया कपूर ने करीना की ये तस्वीरें शेयर करते हुए उनके लुक की डिटेल भी दी है।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

करीना को मिला लीगल नोटिस

'आयत-उल-कुरसी' खुदा हुआ पेंडेंट पहनने पर कांग्रेस नेता और सोशल एक्टिविस्ट अब्बास हाफीज ने एक्ट्रेस को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने इस पवित्र चीज को कैजुअल फैशन स्टेटमेंट के तौर पर इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है। अब्बास हाफीज ने इसे धार्मिक ग्रंथ का अपमान बताया है।

उनका कहना है कि उन्हें एक्ट्रेस के स्टाइलिश कपड़े से कोई दिक्कत नहीं। अब्बास ने करीना कपूर से मांग की है कि वह इंस्टाग्राम से यह पोस्ट हटाएं और माफी मांगे। साथ ही सुनिश्चित करें कि भविष्य में वह ऐसा नहीं करेंगी।

यह भी पढ़ें- 'मैं सड़क पर चिल्ला रही...', Kareena Kapoor ने याद की सैफ पर हुए हमले वाली खौफनाक रात, 6 महीने तक नहीं आई नींद

यह भी पढ़ें- 'शाकाल' बन गए Saif Ali Khan, परेशान होकर नोचने लगे बाल; वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।