Kareen Kapoor Photos: जीरो से लेकर कर्वी फिगर तक, जब Bikini Babe बन करीना कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
Kareena Kapoor Photos करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। जब वे अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर करती हैं तो इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। यहां देखें करीना कपूर के साइज जीरो से लेकर कर्वी फिगर तक कुछ हॉट लुक्स।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर आज अपना 45 वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस अपने बेबाक फैशन सेंस से भी फैंस का खूब दिल जीतना जानती हैं। अपनी परफेक्ट बीच बॉडी के लिए मशहूर बेबो ने बिकिनी लुक्स में भी कमाल का जलवा बिखेरा है। देखें उनके साइज जीरो से लेकर कर्वी फिगर तक के सिजलिंग बिकिनी लुक्स जिनसे उन्होंने इंटरनेट पर धूम मचा दी।
यह बिकनी लुक करीना कपूर की फिल्म टशन से है जिसमें उन्होंने मेकर्स के कहने पर अपने किरदार के लिए साइज जीरो फिगर किया था।
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor: तो इस वजह से खुद की फिल्में नहीं देखतीं करीना कपूर, 'बेबो' ने किया चौंकाने वाला खुलासा
करीना कपूर का ग्रीस वेकेशन से वायरल हुआ बिकिनी-लुंगी लुक देसी ठाठ-बाट और बीच ग्लैमर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। उन्होंने यलो बिकिनी टॉप, लुंगी स्टाइल स्कर्ट, स्लीक ब्लैक सनग्लासेस और मैचिंग कैप में अपनी वेकेशन एन्जॉय की।
करीना अपने परिवार के साथ अक्सर वेकेशन एंजॉय करने निकल पड़ती हैं। इस तस्वीर में पूरा परिवार एक साथ प्यारा लग रहा है, लेकिन रेड बिकिनी में करीना का हॉट अवतार आपकी नजरें तैमूर की क्यूटनेस और सैफ की शर्टलेस हॉट बॉडी से हटा देता है।
इस तस्वीर में करीना कपूर अपने हसबैंड अली खान के साथ पूल के किनारे सुकून भरे पल बिताती नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक में उनका अंदाज देखते ही बनता है।
बहन करिश्मा कपूर और दोस्त नताशा पूनावाला के साथ बीच पर मस्ती करतीं करीना नियॉन मोनोकिनी में बिल्कुल दिवा लग रही थीं। उन्होंने अपने स्टाइल को और निखारने के लिए स्टेटमेंट ब्रेसलेट के साथ इस लुक को पेयर किया।
करीना कपूर यलो बैंड्यू बिकिनी में कमाल की लग रही हैं, जो सामने से बंधी हुई है। इस बिकिनी के साथ उनके ब्लैक सनग्लासेस लुक को पूरा कर रहे हैं।
करीना ने अपनी टोन्ड बॉडी दिखाते हुए एक न्यूड स्विमसूट पहना, जिस पर ब्लैक लाइन्स थीं। उन्होंने अपने बाल खुले रखे और ब्लैक सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया।
यह भी पढ़ें- 'मेरी सबसे प्यारी बहन,' Kareena Kapoor के बर्थडे पर बड़ी दीदी करिश्मा ने लुटाया बेशुमार प्यार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।