Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर के बाहर खेल रहे थे तैमूर, खेल रोक मॉम करीना उन्हें ले गयीं वापस, देखें तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Thu, 28 Feb 2019 06:07 AM (IST)

    Taimur Ali Khan जिम से लेकर गर्ल्स गैंग की पार्टियों में एक्टिव रहने वाली Kareena Kapoor Khan को मायानगरी की सारी ख़बरें पता होती हैं। किसका चक्कर किससे चल रहा है? कौन किसके साथ टाइम स्पेंट कर रहा है?

    घर के बाहर खेल रहे थे तैमूर, खेल रोक मॉम करीना उन्हें ले गयीं वापस, देखें तस्वीरें

    मुंबई। करीना कपूर ख़ान Kareena Kapoor Khan सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। इस बीच उनकी कुछ नयी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें आप उन्हें नन्हें तैमूर Taimur Ali Khan के साथ देख सकते हैं। हालांकि, इस मौके पर सैफ़ अली ख़ान Saif Ali Khan नज़र नहीं आये।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीना कपूर ख़ान बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने हमेशा एक ट्रेंड सेट किया। आपको याद होगा कभी ज़ीरो फीगर का जुमला खूब चर्चित हुआ था। यह करीना की ही देन है। तब सभी लड़कियां ज़ीरो फीगर चाहती थीं। उसके बाद जब करीना मां बनने वाली थीं तब वो बेबी बंप के साथ भी हर जगह एक्टिव नज़र आईं। उन्होंने बेबी बंप के साथ पार्टी से लेकर रैंप वॉक तक किया। तैमूर के जन्म के बाद तो करीना ने और भी ध्यान खींचा है। उनके बेटे तैमूर तो देश के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स हैं। तैमूर की तमाम तस्वीरें मीडिया में आती रहती हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में तैमूर के साथ करीना देखी जा सकती हैं और तैमूर के साथ में बैडमिंटन नज़र आ रहा है।

    यह भी पढ़ें: अभी तक सिर्फ ये 5 भारतीय ही जीत सके हैं Oscar Award, देखें तस्वीरें

    करीना कपूर ख़ान की इस बात के लिए भी तारीफ करनी होगी कि एक मां के रूप में वो अपने बेटे की इतनी मीडिया कवरेज की वजह से परेशान नहीं हुईं। अब वो भी समझ गयी हैं कि लोग तैमूर को देखना चाहते हैं तो इसमें जब तक उनका नुकसान न हो, कोई हर्ज़ नहीं। इसलिए भी करीना अपने बेटे तैमूर को हमेशा तैयार रखती हैं। तैमूर के कपड़ों से लेकर उनके हर लुक और खिलौने तक का ध्यान रखती हैं। इसलिए भी तैमूर हमेशा एक अलग अंदाज़ में दिखते हैं। आप देख सकते हैं तैमूर कितने क्यूट लग रहे हैं! 

    तैमूर ही नहीं करीना अपने लुक का भी बखूबी ध्यान रखती हैं। जिम से लेकर गर्ल्स गैंग की पार्टियों में एक्टिव रहने वाली करीना को मायानगरी की सारी ख़बरें पता होती हैं। किस हीरोइन का चक्कर किससे चल रहा है? कौन किसके साथ टाइम स्पेंट कर रहा है? करीना को जानने वाले बताते हैं कि उन्हें गॉसिप में बड़ा मज़ा आता है। इसके अलावा एक मॉम के रूप में भी करीना बेहद स्टाइलिश हैं, जो आप इन तस्वीरों में भी देख सकते हैं।

    बड़ा सवाल है कि क्या करीना कपूर ख़ान बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश मॉम हैं? बहरहाल, शाह रुख़ ख़ान की वाइफ गौरी ख़ान से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन और काजोल से लेकर ट्विंकल खन्ना तक ऐसे कई नाम हैं जो मॉम भी हैं और स्टाइलिश भी। ऐसे में किसी एक का नाम लेना आसान नहीं? बहरहाल, तैमूर घर के बाहर बैडमिंटन खेल रहे थे लेकिन, करीना ने उनका खेल रोका और उन्हें घर के अंदर ले गयीं! 

    यह भी पढ़ें: दिव्या भारती की मौत आज भी है पहेली, दुर्लभ तस्वीरों संग जानिये कुछ अनसुनी बातें

    इन सबके बीच करीना की फ़िल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार के साथ वो जल्द ही गुड न्यूज़ नाम की एक फ़िल्म में दिखेंगी।