Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर WhatsApp Chat लीक हो गई तो लंदन भागना पड़ेगा... Karan Johar ने बताया- फ्रेंड ग्रुप में होती हैं कैसी बातें

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 10:55 AM (IST)

    करण जौहर (Karan Johar) ने एक हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर की बात बताई है। करण ने रिवील किया है कि फिल्म बिरादरी में दोस्तों के साथ उनका एक व्हाट्सएप ग्रुप (Whatsapp Group) है जिसका चैट लीक हो गया तो वह मुंबई में नहीं रह पाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वह ग्रुप में कैसी-कैसी बातें करते हैं।

    Hero Image
    करण जौहर ने शेयर किया ग्रुप चैट का सीक्रेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) गॉसिप किंग हैं। फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारों के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है और वह सिर्फ उनके साथ पार्टी नहीं करते हैं, बल्कि उनके साथ उनका एक ग्रुप भी हैं, जहां फुल ऑन गॉसिप चलती है। हाल ही में, करण जौहर ने इंडस्ट्री के अंदर की बात बताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करण जौहर ने एक हालिया इंटरव्यू में रिवील किया है कि उनका फिल्म बिरादरी के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप है जिसकी चैट लीक हो गई तो वह मुंबई में नहीं रह पाएंगे और उन्हें लंदन भागना पड़ जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप में कैसी-कैसी बातें होती हैं।

    चैट लीक होने का करण को सताया डर

    बरखा दत्त के मोजो स्टोरी शो में से जब एक ऑडियंस ने करण जौहर से सवाल किया कि क्या उन्होंने फिल्म बिरादरी वाले ग्रुप को लेकर कोई मूवी बनाने या एक किताब लिखने का सोचा है। यह सुनकर वह हैरान रह जाते हैं। उन्होंने कहा, "अगर किसी को कभी भी मेरे और बिरादरी के मेरे कई दोस्तों के बारे में उन व्हाट्सएप ग्रुप्स तक का एक्सेस मिल गया, तो मुझे लगता है कि हमें लंदन जाना पड़ेगा। हम शायद अपने शहर में रह नहीं पाएंगे।"

    यह भी पढ़ें- जुड़वा बच्चों पर एक ट्रोल का ताना सुन टूट गया था Karan Johar का दिल, सिंगल पेरेंट बनने पर क्या पछताए फिल्ममेकर?

    karan johar

    Photo Credit - Instagram

    बॉलीवुड सेलेब्स के ग्रुप में होती हैं ऐसी बातें

    करण जौहर ने यहां तक बता दिया कि आखिर वह और उनके सेलेब्स फ्रेंड्स व्हाट्सएप ग्रुप में कैसी-कैसी बातें करते हैं। इस बारे में करण ने कहा, "मैं आपको बता दूं, वे हमारे आस-पास के माहौल और जो कुछ चल रहा है, उसका बहुत ही क्लियर, ईमानदार और कभी-कभी बहुत ही बेबाक विश्लेषण करते हैं। हम फैशन क्रिटिक्स हैं, हम फिल्म क्रिटिक्स हैं। हम उस ग्रुप की हर चीज के क्रिटिक्स हैं। हर किसी की अपनी राय होती है और हममें से कोई भी कभी भी उन रायों को सामने नहीं रख सकता।"

    Photo Credit - Instagram

    करण जौहर की अपकमिंग फिल्में

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद करण जौहर ने निर्देशन से दूरी बना रखी है। वह फिल्मों का निर्माण पर ध्यान दे रहे हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो द ट्रेटर्स (The Traitors) को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी निर्मित फिल्म सरजमीन भी इसी साल 25 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज होने वाली है।

    यह भी पढ़ें- F1 फिल्म देखकर Brad Pitt के फैन हुए करण जौहर! बोले- ‘आप खुद को हांफने से नहीं रोक पाएंगे…’