विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shahid Kapoor के लिए कल्पना पटवारी ने गाया सबसे चुलबुला गाना, पार्टी एंथम ने हिट करा दी थी 13 साल पुरानी फिल्म

Published: Sat, 21 Nov 2026 04:27 PM (GMT+05:30)

क्या आपको पता है कि भक्ति गीत गाने वालीं कल्पना पटवारी (Kalpana Patowary) ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के लिए सबसे चुलबुला गाना गाया था। 

कल्पना पटवारी का आइकॉनिक बॉलीवुड गाना। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

कल्पना पटवारी का आइकॉनिक बॉलीवुड गाना। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

HighLights

  1. कल्पना पटवारी का बॉलीवुड आइटम सॉन्ग

  2. शाहिद के गाने में कल्पना ने लगाए थे चार-चांद

  3. 13 सालों से हिट है कल्पना पटवारी का गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी गीत और लोक गीतों को गाने के लिए मशहूर कल्पना पटवारी (Kalpana Patowary) ने बॉलीवुड को भी अपनी बुलंद आवाज का दीवाना बनाया है। उन्होंने कई आइकॉनिक बॉलीवुड गाने गाए हैं, जो पार्टी और फंक्शंस में चार-चांद लगाते हैं। उन्होंने एक गाना शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के गाने के लिए भी गाया था।

शाहिद कपूर का ये गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि हर कोई इसे गुनगुनाने लगा था। गाने में शाहिद का डांस भी सिग्नेचर स्टेप बन गया था। कल्पना पटवारी का यही गाना था जिसकी वजह से फिल्म को सफलता मिली थी। लोग गाना सुनकर इस कदर खुश हो गए थे कि सिनेमाघर फिल्म देखने पहुंच गए थे।

शाहिद कपूर के लिए गाया था चटपटा गाना

जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो 2013 का सबसे हिट ट्रैक बन गया था। यह गाना कोई और नहीं, बल्कि 13 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'आर... राजकुमार' (R... Rajkumar) का गाना 'गंदी बात' (Gandi Baat Song) है। यह एक आइटम सॉन्ग था जिसे कल्पना पटवारी ने आवाज दी थी।

shahid kapoor song

'आर... राजकुमार' के सभी गाने खूब पसंद किए गए थे, लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलर 'गंदी बात' हुआ था। इस गाने में शाहिद का डांस स्टेप्स वायरल हो गया था। उन्होंने अपनी एवर्जेटिक परफॉर्मेंस से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया था। हालांकि, डांस के साथ-साथ आवाज भी दमदार थी। 

मीका सिंह के साथ बांधा था समां

'गंदी बात' गाने को कल्पना पटवारी ने मीका सिंह (Mika Singh) के साथ गाया था। चूंकि दोनों की ही आवाज बुलंद है, इसलिए उनकी आवाज इस गाने को और भी बेहतरीन बना देती है। गाने के बोल की बात करें तो गीतकार ने इसके बोल लिख थे। वहीं, म्यूजिक प्रीतम का था। IMDb की मानें तो इस गाने की वजह से फिल्म हिट हो गई थी। 

 

यह गाना आज भी लोग सुनकर थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। यह गाना बॉलीवुड के सबसे सुने जाने वाले पार्टी एंथम में से एक बन गया है। 

यह भी पढ़ें- छठ गीत गाने वाली सिंगर ने गाया था Katrina Kaif का चटपटा गाना, भोजपुरी क्वीन के 'पार्टी एंथम' पर खूब थिरकते हैं लोग

यह भी पढ़ें- न पवन, न खेसारी.... निरहुआ के लिए Udit Narayan ने गाया ये हिट भोजपुरी गाना; आज भी दिलों पर चलाता है छुरियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।