विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kareena Kapoor और शाहिद कपूर ने 19 साल बाद लगाया एक-दूसरे को गले, इमोशनल हुआ इंटरनेट; कर दी ऐसी डिमांड

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:30 AM (GMT+05:30)

करीना कपूर और शाहिद कपूर के रीयूनियन ने फैंस की आंखों में आंसू ला दिए हैं। दोनों के गले मिलने ...और पढ़ें

करीना कपूर-शाहिद कपूर ने लगाया एक-दूसरे को गले/फोटो- इंस्टाग्राम

करीना कपूर-शाहिद कपूर ने लगाया एक-दूसरे को गले/फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. करीना-शाहिद के रीयूनियन से भावुक हुए फैंस

  2. दोनों को साथ देखकर की ये नई डिमांड

  3. जब वी मेट की शूटिंग के दौरान हुआ था ब्रेकअप

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और शाहिद कपूर ने भले ही सालों से स्क्रीन स्पेस शेयर न किया हो, लेकिन अब भी दोनों ऑइकोनिक कपल्स हैं। बीते साल जब दोनों को IIFA के मंच पर एक-दूसरे से चिट चैट करते हुए देखा गया था, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था।

हालांकि, अब 19 साल बाद जब दोनों गले मिले, तो इंटरनेट पर यूजर्स काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने दोनों सुपरस्टार्स के सामने एक डिमांड रख दी।

'गीत-आदित्य' के मिलन ने लूटी लाइमलाइट

वैसे तो आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के मंच पर सलमान खान, रश्मिका मंदाना, वरुण धवन सहित कई सितारे थे, लेकिन एक मोमेंट जो सबसे ज्यादा इंटरनेट पर वायरल हुआ, वो था करीना और शाहिद का मिलना, जिस पर कई रील्स भी बनी। जब शाहिद कपूर अली फजल और अन्य सदस्यों से बात करने में व्यस्त थे, तो खुद करीना कपूर खान ने सामने से आकर उनसे बात की। फैंस के लिए जो सबसे आइकॉनिक मोमेंट था, वो दोनों का खुशी के साथ एक-दूसरे को गले लगाना था।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by IIFA Awards (@iifa)

दोनों को गले मिलते फैंस ने की ये डिमांड

19 साल के लंबे अंतराल के बाद शाहिद कपूर और करीना कपूर को यूं गले मिलते देख सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी भावुक भी हो गए। एक यूजर ने लिखा, "मैं दोनों को साथ में देखकर इतनी ज्यादा इमोशनल क्यों हो रही हूं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हम लोग इतने खुश क्यों हो रहे हैं, दोनों को बात करते हुए तो हमने पहले भी देखा है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "पता नहीं दोनों के मिलने पर हमें एक अलग स्पार्क दिखता है।" इनमें से कुछ लोग तो ऐसे हैं, जिन्होंने करीना और शाहिद के बीच सब कुछ ऑल इज वेल होने के बाद जब वी मेट 2 बनाने की डिमांड रख दी है।

शाहिद कपूर से आइफा में हुई मुलाकात से पहले करीना कपूर खान के शो व्हाट वुमन वॉन्ट्स में एक्टर की पत्नी और एंटरप्रेन्योर मीरा राजपूत भी नजर आईं थीं। दोनों ने फोटोज शेयर करके जमकर एक-दूसरे की तारीफों के पुल बांधे थे।

Screenshot 2026-10-23 112619

साल 2007 में हुआ था शाहिद-करीना का ब्रेकअप

आपको बता दें कि शाहिद और करीना का अफेयर बॉलीवुड के सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक था। उन्होंने लगभग 3 से 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, जब वह इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म जब वी मेट कर रहे थे, तो साल 2007 में शूटिंग के अंतिम दिनों में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा थी।

यह भी पढ़ें- 14 साल की मेहनत से बना था Kareena Kapoor का बेहद दर्दभरा गाना, आंखों में आंसू ला देता है कल्ट सॉन्ग

यह भी पढ़ें- 'ना घी मिला, ना चेक...' अमिताभ बच्चन के शो पर Saif Ali Khan ने कसा मजाकिया तंज, हंसी नहीं रोक पाईं करीना