14 साल की मेहनत से बना था Kareena Kapoor का बेहद दर्दभरा गाना, आंखों में आंसू ला देता है कल्ट सॉन्ग
Kareena Kapoor का दर्दभरा गाना युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है और इसकी धुन बनाने में 14 सालों का वक्त लगा था।
-1792501623058_m.webp)
करीना कपूर की फिल्म का है दर्दभरा गाना
HighLights
करीना कपूर की फिल्म का है दर्दभरा गाना
14 सालों तक की गई धुन तैयार
उस्ताद राशिद खान की आवाज में बना कल्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के रोमांटिक या लव सॉन्ग्स के करोड़ों लोग दीवाने हैं क्योंकि इंडस्ट्री ने हर दिली अहसास पर कोई ना कोई धुन या गाना बनाया है जिससे आम लोग रिलेट कर पाते हैं। एक ऐसा ही गाना है करीना कपूर की फिल्म का जो बेहद मेलोडियस है और दिलचस्प बात ये है कि इसे परफेक्ट बनाने के लिए इस पर 14 सालों तक काम किया गया था।
14 सालों की मेहनत से बना दर्दभरा सॉन्ग
करीना कपूर (Kareena Kapoor) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की रोमांटिक फिल्म 'जब वी मेट' के सभी गाने हिट हुए थे लेकिन 'आओगे जब तुम साजना' (Aaoge Jab Tum) की म्यूजिक की दुनिया में एक अलग ही जगह है।
-1792501830370.webp)
यह भी पढ़ें- 'ना घी मिला, ना चेक...' अमिताभ बच्चन के शो पर Saif Ali Khan ने कसा मजाकिया तंज, हंसी नहीं रोक पाईं करीना
ये गाना एक सैड सॉन्ग है लेकिन म्यूजिक प्रेमी इसके लिरिक्स, धुन और मेलोडी की काफी सराहना करते हैं। इसके लिरिक्स सीधा दिल को छूते हैं और धुन मन को सुकून पहुंचाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने को कंपोज करने वाले म्यूजिशियन संदेश शांडिल्य ने इस गाने की धुन को निखारने में 14 साल लगा दिए? जिसके बाद आखिरकार यह गाना फिल्म में शामिल हो पाया।
संदेश शांडिल्य ने इस गाने की शुरुआती धुन मूल रूप से 1993 में बनाई थी; यानी, 2007 की फिल्म 'जब वी मेट' में शामिल होने और पूरी तरह तैयार होने से पहले, यह धुन लगभग 14 सालों तक उनके पास रही। बाद में इम्तियाज अली को यह धुन बहुत पसंद आई और उन्होंने शांडिल्य से अपनी 2007 की रोमांटिक कॉमेडी 'जब वी मेट' के लिए इस गाने को पूरा करने को कहा।
Ustaad Rashid Khan से गवाने की जिद
शांडिल्य का मानना था कि इसे केवल एक बेहतरीन क्लासिकल सिंगर ही गा सकता है, जिसने लंबे समय तक गहरा रियाज किया हो। शुरुआती हिचकिचाहट और बजट की कमी के बावजूद, शांडिल्य की रिक्वेस्ट पर उस्ताद राशिद खान मान गए; उन्होंने मुंबई में रिहर्सल की और कोलकाता में इस ट्रैक को रिकॉर्ड किया।
इस गाने को करीना कपूर और शाहिद कपूर पर फिल्मा गया। इसके लिरिक्स फैज अनवर ने लिखे और उस्ताद राशिद खान ने इसे आवाज दी। यह गाना बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक गानों में से एक है और सालों बाद भी म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट का हिस्सा है।
