विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ना घी मिला, ना चेक...' अमिताभ बच्चन के शो पर Saif Ali Khan ने कसा मजाकिया तंज, हंसी नहीं रोक पाईं करीना

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:34 PM (IST)

सैफ अली खान हाल ही में करीना कपूर के साथ नेटफ्लिक्स पर आने वाले 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए सैफ अली खान

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए सैफ अली खान

HighLights

  1. 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए सैफ अली खान

  2. करीना कपूर के साथ शो में की कई मजेदार बातें

  3. पिछली बार 'हैवान' में नजर आए थे एक्टर 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हाल ही में बी-टाउन के खूबसूरत कपल में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने शिरकत की। जहां सैफ ने एक ऐसी बात बताई कि वहीं मौजूद सब लोग खिलखिलाकर हंस पड़े।

सैफ अली खान ने बताई मजेदार बात

सितंबर में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपनी फिल्म 'हैवान' के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पहुंचे थे। इस एपिसोड के दौरान, उन्हें इनाम के तौर पर दो साल तक चलने लायक घी देने की घोषणा की गई और इस इनाम पर उनका रिएक्शन ऑनलाइन काफी वायरल हो गया। हालांकि अब सैफ ने बताया है कि उन्हें न तो वह घी मिला है और न ही शो का चेक।

saif ali khan (9)

दरअसल वे हाल ही में Netflix पर आने वाले 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे, जहां कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने सैफ के हाल ही में इंस्टाग्राम पर आने का जिक्र किया। उन्होंने एक फैन का कमेंट पढ़कर सुनाया, जिसमें मजाक में कहा गया था कि KBC में दो साल का घी जीतने की खुशी इतनी ज्यादा थी कि आखिरकार सैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जॉइन कर लिया।

सैफ अली खान के जवाब ने जीता फैंस का दिल

शो में अपने पति के साथ मौजूद करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी इस बात पर ताली बजाते हुए और मजाक-मजाक में सैफ को चिढ़ाते हुए इस मस्ती में साथ दिया। इस पर सैफ ने मजाक में कहा, 'मैं बस एक बात साफ करना चाहता हूं। मुझे अभी तक घी नहीं मिला है, यहां तक कि मेरा चेक भी नहीं आया है'।


सैफ अली खान का रिएक्शन बना मीम

सितंबर के आखिर में, सैफ अली खान और अक्षय कुमार 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर पहुंचे। दोनों अभिनेता अपनी फिल्म 'हैवान' का प्रमोशन करने आए थे, तभी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने बताया कि 10वें सवाल का सही जवाब देने पर उन्हें दो साल तक के लिए घी मिलेगा। इस बात पर सैफ का रिएक्शन देखते ही देखते एक 'मीम' बन गया। फैंस ने उन्हें 'गलत दौर में पैदा हुआ जेन-जी' (Gen Z) करार दिया। बाद में जब सैफ इंस्टाग्राम पर आए, तो उनके कमेंट सेक्शन में भी लोग घी वाले इस इनाम का जिक्र करते नजर आए।

 

सैफ अली खान का वर्कफ्रंट

पिछली बार सैफ अली खान, अक्षय कुमार के साथ हैवान में नजर आए थे, जो सितंबर में रिलीज हुई थी। वहीं हाल ही में वे अपने इंस्टाग्राम डेब्यू को लेकर चर्चा में रहे, उन्होंने पहली पोस्ट में पटौदी लाइब्रेरी की झलक फैंस को दिखाई और सिर्फ अपने फैमिली मेंबर्स को फॉलो किया है।

यह भी पढ़ें- 'गेटअप तो बिल्कुल...', Ramayana में Yash के रावण लुक पर राज बब्बर के बेटे का ताना, 'आदिपुरुष' में पसंद आए सैफ